menu-icon
India Daily

क्या ईरान ने सच में गिराया अमेरिकी F-16? वीडियो में देखें मिसाइल हमले के दावे पर अमेरिका का जवाब

ईरान ने दावा किया है कि उसकी एयर डिफेंस प्रणाली ने 20 नवंबर को फारस की खाड़ी के ऊपर अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया था.

auth-image
Km Jaya

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव के बीच फारस की खाड़ी से अमेरिकी लड़ाकू विमान F-16 को लेकर बड़ा दावा सामने आया है. ईरान का कहना है कि उसकी एयर डिफेंस प्रणाली ने 20 नवंबर को फारस की खाड़ी के ऊपर एक अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया था. 

ईरानी सैन्य मीडिया ने इस घटना का कथित वीडियो भी जारी किया है. हालांकि, अमेरिका ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि उसका कोई भी लड़ाकू विमान हमले के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करने को मजबूर नहीं हुआ.