menu-icon
India Daily

महंगा होने के बावजूद सबसे ज्यादा बिका iPhone 17, जानिए क्यों दीवाने हुए लोग

कुछ लोग कम कीमत में बेहतर फीचर्स वाला फोन लेना पसंद करते हैं, जबकि कुछ ग्राहक ब्रांड और प्रीमियम एक्सपीरियंस के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने को तैयार रहते हैं.

Shilpa Shrivastava
महंगा होने के बावजूद सबसे ज्यादा बिका iPhone 17, जानिए क्यों दीवाने हुए लोग
Courtesy: ChatGPT AI

नई दिल्ली: स्मार्टफोन मार्केट में हर बजट, हर फीचर्स और हर लुक के फोन मौजूद हैं. अब ये हम पर निर्भर करता है कि हमें क्या पसंद आता है. अगर आपका बजट 10,000 रुपये है तो आपको इस बजट में भी फोन मिल जाएगा. वहीं, अगर आपका बजट 70-80 हजार रुपये है तो उस बजट में भी आपको फोन मिल जाएगा.

कुछ लोग कम कीमत में बेहतर फीचर्स वाला फोन लेना पसंद करते हैं, जबकि कुछ ग्राहक ब्रांड और प्रीमियम एक्सपीरियंस के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने को तैयार रहते हैं. यही वजह है कि इस साल स्मार्टफोन मार्केट में खास ट्रेंड देखने को मिला है. इस साल सबसे ज्याद बिकने वाला फोन बजट कैटेगरी में नहीं बल्कि प्रीमियम कैटेगरी में आता है. 

iPhone 17 बिक्री में सबसे आगे:

भारत में इस साल सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट में Apple iPhone 17 ने अपनी जगह बनाई है. इस फोन की शुरुआत 82,900 रुपये से होती है. देखा जाए तो यह आम बजट कैटेगरी में नहीं आता है. इसके बावजूद फोन की बिक्री काफी मजबूत रही और इसकी बाजार हिस्सेदारी 4 फीसदी से ज्यादा रही.

इसके अलावा टॉप लिस्ट में Oppo A6x 5G और Vivo के कुछ मॉडल जैसे बजट और मिड-रेंज फोन भी शामिल रहे. इसके बाद भी iPhone 17 ने इन फोन्स को पीछे छोड़ दिया है. केवल आईफोन 17 ही नहीं बल्कि पुराने मॉडल iPhone 16 की मांग भी बनी हुई है. इससे पता चलता है कि भारतीय ग्राहकों के बीच Apple के iPhone को लेकर क्रेज अभी भी मजबूत है.

महंगा होने के बाद भी क्यों खरीद रहे लोग?

iPhone 17 की कीमत ज्यादा होने के बावजूद इसकी बिक्री का सबसे बड़ा कारण यह है कि यह iPhone 17 सीरीज का शुरुआती और अपेक्षाकृत किफायती मॉडल है. प्रो और प्रो मैक्स मॉडल की बात करें तो इसकी कीमत काफी ज्यादा है. इसके अलावा EMI, एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट जैसे विकल्प फोन को खरीदना आसान बनाते हैं. 

Apple की अमेजिंग ब्रांड वैल्यू, कैमरा, लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट और प्रीमियम डिजाइन भी ग्राहकों को आकर्षित करते हैं. इसके अलावा जिन लोगों के पास MacBook, Apple Watch या AirPods जैसे दूसरे Apple डिवाइस हैं, उनके लिए iPhone 17 और भी सुविधाजनक हो जाता है. डिवाइस के बीच कनेक्टिविटी और डेटा शेयरिंग आसान रहती है. यही वजह है कि महंगा होने के बावजूद iPhone 17 भारतीय बाजार में ग्राहकों की पसंद बना हुआ है.