नई दिल्ली: ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर बिग बिलियन डेज का आयोजन होने जा रहा है. यह सेल 9 अक्टूबर से आयोजित की जाएगी. इससे पहले अर्ली बर्ड डील्स भी उपलब्ध कराई जाएंगी. अगर आप अपने लिए कोई नया फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको एक कमाल की डील के बारे में बता रहे हैं. iPhone 17 की कीमत को कुछ ही दिन पहले 82,990 रुपये 99,990 रुपये बढ़ा दिया गया था.
अब सेल में iPhone 17 को कम कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा. इस फोन पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिया जा रहा है. चलिए जानते हैं iPhone 17 पर क्या-क्या ऑफर्स दिए जा रहे हैं.
इस फोन के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,900 रुपये है. इसे 15% डिस्काउंट के साथ 84,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इस पर 14,901 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस और फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड है तो आपको 5000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा. वहीं, इस फोन को EMI पर भी खरीदा जा सकेगा.
अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो आपको कुछ डिस्काउंट मिल सकता है. इस फोन के साथ 27,200 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है. इसमें 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज ऑफर शामिल है.
इस फोन में 6.3 इंच की ऑल-स्क्रीन ओएलईडी डिस्प्ले उपलब्ध कराई गई है. इसकी स्क्रीन के पतले बॉर्डर इसे शानदार लुक देते हैं. इनके साथ वीडियो देखने का या फोन इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस दोगुना हो जाता है. परफॉर्मेंस की बात करें तो एप्पल ए18 चिपसेट इस फोन में दिया गया है. इस फोन में 6 कोर प्रोसेसर मौजूद है. इसकी स्पीड 4.26 गीगाहर्ट्ज तक जाती है.
फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें पीछे दो 48 मेगापिक्सल के सेंसर वाला ड्यूल कैमरा सेटअप है. सेल्फी के लिए फोन में 18 मेगापिक्सल का कैमरा है. इस फोन में 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट दिया गया है.