क्या आपको कभी ऐसा कोई मैसेज आया है जिसमें आपको पैसा डबल होने की स्कीम बताई जा रही हो? अगर हां, तो आप स्कैम में फंस सकते हैं. इस तरह का स्कैम इस समय जोरों पर है जिसमें लोगों को लालच दिया जा रहा है और इन्वेस्टमेंट कराई जा रही है. पैसा लेते ही फेक कंपनियां गायब हो जाती हैं. सुनकर ही घबराहट होने लगती है न, चलिए बताते हैं कि आखिर ये मामला है क्या और इससे बचा कैसे बचा जा सकता है.
क्या है फर्जी इन्वेस्टमेंट मामला:
आजकल कई लोगों के पास ऐसा मैसेज आता है जिसमें लालच दिया जाता है कि कुछ ही दिनों में आपका पैसा डबल हो जाएगा. यह एक फर्जी इन्वेस्टमेंट स्कीम है जिसके जरिए यूजर का पैसा चुराया जाता है. जिस मैसेज या न्यूज में आपको कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का लालच दिया जाता है और उसमें फंस जाते हैं तो आपको कानूनी परेशानी भी हो सकती है. इसके साथ ही आपकी इमेज को भी नुकसान पहुंचाया जाता है.
इसके लिए IPRD Bihar ने X पर एक पोस्ट डाला है जिसमें इसी स्कीम को लेकर जागरूक किया गया है. इसमें बताया गया है कि 2,000 रुपये डालने पर अगले दिन पैसा डबल हो जाएगा. यहां देखें पोस्ट:
पैसे डबल करने वाले इन्वेस्टमेंट के लालच में ना पड़ें, किसी के भी कहने पर अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करें।#StaySafeOnline #cybercrime #cybersecurity #hacking #cyberattack #security #hacker #cybersecurityawareness #technology #phishing #Dial1930 #CyberSafetyTips #Awareness #bihar… pic.twitter.com/IZAmjin4g7
— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) December 5, 2023
किन बातों का रखें ख्याल:
इस तरह के स्कैम से बचना बेहद जरूरी है. इस तरह के मैसेज या पोस्ट में आपको ऐसा लालच दिया जाता है जिसे आप चाहकर भी अनदेखा नहीं कर पाते हैं. ऐसे में आपको इस तरह के मैसेज को इग्नोर करना है.
यूजर्स को हर बार ऐसे स्कैम्स से बचाने के लिए जागरूक किया जाता है जो बेहद ही जरूरी है. आपको इस तरह के मैसेजेज से सावधान रहने की जरूरत है.
अगर आपको कोई इन्वेस्टमेंट स्कीम अच्छी लगती भी है तो उसमें तब तक निवेश न करें जब तक आपको उसके बारे में पूरी तरह रिसर्च न कर लें. आपको स्कीम के ऑपरेटर और शर्तों के बारे में अच्छे से जानकारी लेना बेहद जरूरी है. साथ ही रिटर्न के बारे में भी समझ लें.
कई बार अनजाने में ही आप इस तरह के स्कैम में फंस सकते हैं. ऐसे में आपको हमेशा अपने फोन या अकाउंट का पासवर्ड बेहद ही स्ट्रॉन्ग रखना होगा जिसे आसानी से क्रैक न किया जा सके. इससे स्कैम में फंसने के बाद भी आपके अकाउंट और फोन में कोई घुस नहीं पाएगा.
डिवाइस में हमेशा ही एंटी-मैलवेयर डाउनलोड रखें. इससे अगर कोई आपके फोन में कोई वायरस या मैलवेयर डालने की कोशिश भी करता है तो भी आप बच सकते हैं.
किसी भी अनजाने लिंक पर बिना सोचे समझे क्लिक न करें.
अगर आप फिर भी साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं तो आपको तुरंत ही इसकी रिपोर्ट करनी होगी. साइबर क्राइम रिपोर्टिंग वेबसाइट पर तुरंत रिपोर्ट कर दें. आप 1930 डायल करके भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.