menu-icon
India Daily

Airtel अपने इन दो प्लान्स में दे रहा अनलिमिटेड 4G डाटा, ये हैं बेनिफिट्स

एयरटेल अपने दो प्लान्स में अनलिमिटेड 4G डाटा की सुविधा दे रहा है. 399 रुपये और 449 रुपये के प्लान्स में क्या-क्या बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं, चलिए जानते हैं.

Shilpa Shrivastava
Airtel अपने इन दो प्लान्स में दे रहा अनलिमिटेड 4G डाटा, ये हैं बेनिफिट्स
Courtesy: Freepik

नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने कुछ चुनिंदा प्लान्स के साथ अनलिमिटेड 4G डाटा की सुविधा पेश की है. डाटा बेनिफिट के अलावा और कोई बदलाव नहीं किए गए हैं. इन प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा भी शामिल है. इस सुविधा के तहत फिलहाल दो प्लान शामिल हैं, जिनमें 399 रुपये और 449 रुपये वाला प्लान है. 

एयरटेल के अनलिमिटेड 4G डाटा प्लान में क्या-क्या बेनिफिट्स दिए गए हैं, ये हम आपको यहां बता रहे हैं. ये प्लान्स भारत भर के यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं. चलिए जानते हैं इनके बेनिफिट्स के बारे में.

एयरटेल 399 रुपये का प्रीपेड प्लान:

इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी गई है. इसके साथ ही हर दिन 100 SMS भी दिए जा रहे हैं. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड 4G और 5G डाटा भी दिया जा रहा है. एयरटेल की कमर्शियल यूसेज पॉलिसी के तहत अनलिमिटेड डाटा 30 दिनों के लिए 300GB तक सीमित है. इस प्लान में 28 दिनों की वैधता दी जा रही है. अगर आपको डाटा की जरूरत है, तो यह प्लान आपके लिए सही रहेगा. 

अतिरिक्त बेनिफिट्स की डिटेल्स:

  • Adobe Express Premium एक साल के लिए 
  • एयरटेल Xstream Play का फ्री एक्सेस
  • फ्री हेलो ट्यून्स

एयरटेल 449 रुपये का प्रीपेड प्लान:

इस प्लान में भी 399 रुपये के प्लान जैसे बेनिफिट मिल रहे हैं. इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 100 SMS, अनलिमिटेड 4G और 5G डाटा भी दिया जा रहा है. इसके अलावा एयरटेल की कमर्शियल यूसेज पॉलिसी भी इस प्लान में दी जा रही है, जिसके तहत अनलिमिटेड डाटा 30 दिनों के लिए 300GB तक सीमित है. इस प्लान में 28 दिनों की वैधता दी जा रही है. 

अतिरिक्त बेनिफिट्स की डिटेल्स:

  • 30GB क्लाउड स्टोरेज- गूगल वन

  • Jio Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन 28 दिनों के लिए 

  • SonyLIV और एयरटेल Xstream Play के तहत 20 OTT ऐप्स

  • छह महीने के लिए Apple Music सब्सक्रिप्शन

  • फ्री हेलो ट्यून्स

अगर आप अपने लिए एक ऐसा प्लान चाहते हैं, जो ज्यादा डाटा बेनिफिट के साथ आए, तो ये दोनों प्लान्स आपके लिए परफेक्ट रहेंगे. सभी यूजर्स के लिए यह प्लान उपलब्ध कराया गया है.