Room Heater के साथ की गई ये छोटी गलती ले लेगी आपकी जान
Shilpa Srivastava
08 Dec 2023
सर्दी में हीटर का इस्तेमाल:
घर के अंदर ठंड से हीटर ही राहत देता है. लेकिन यह जितना सुकून भरा है उतना भी खतरनाक भी है.
इन गलतियों से बचें:
रूम हीटर का इस्तेमाल करना सही है लेकिन अगर आपने कुछ गलतियां कर दीं तो आपको पछताना पड़ सकता है.
ज्यादा चलाना है गलत:
रूम हीटर को ज्यादा चलाना बेहद ही खतरनाक साबित हो सकता है. इसे लिमिटेड समय के लिए ही चलाना चाहिए.
हीटर छोड़ता है गैस:
रूम हीटर से कार्बन मोनोऑक्साइज गैस निकलती है जो आपके लिए बेहद ही खतरनाक साबित हो सकती है.
हीटर बंद करने का सही समय:
जब आपके रूम का टैम्प्रेचर सही लेवल पर आ जाए तो हीटर को बंद कर देना चाहिए.
ये भी है नुकसान:
ज्यादा रूम हीटर चलाने से आग लगने का खतरा भी हो सकता है. अगर इसे ठीक से न रखा जाए तो ऐसा होने की संभावना रहती है.
भर जाता है धुंआ:
रूम हीटर को अगर आप बंद कमरे में चलाते हैं तो धुंआ भरने का खतरा बना रहता है. इससे मौत भी हो सकती है.
सोख लेता है नमी:
रूम हीटर को ज्यादा चलाने से यह कमरे की पूरी नमी सोख लेता है जिससे स्कीन पर रैशेज भी हो सकते हैं.
इस बात का रखें ध्यान:
हमेशा खुले कमरे में ही रूम हीटर चलाएं. साथ ही रातभर रूम हीटर चलते हुए न छोड़े.