menu-icon
India Daily

कोरियन लवर गेम से पहले भी खेले गए थे मौत के टास्क! कुछ ऐसा था ब्लू व्हेल और मोमो चैलेंज

ऑनलाइन गेमिंग के खतरों को लेकर कोरियन लवर चैलेंज सामने आया है, जिसमें तीन बहनों ने सुसाइड कर ली. यहां हम आपको उन दो गेम्स के बारे में भी बता रहे हैं, जो लोगों को आत्महत्या करने के टास्क दे चुके हैं.

Shilpa Shrivastava
कोरियन लवर गेम से पहले भी खेले गए थे मौत के टास्क! कुछ ऐसा था ब्लू व्हेल और मोमो चैलेंज
Courtesy: Gemini

नई दिल्ली: गाजियाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें ऑनलाइन गेमिंग में टास्क पूरा करते हुए तीन नाबालिग लड़कियों ने बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. इस मामले में कई पहलू सामने आ रहे हैं. इन लड़कियों के पिता ने एक सुसाइड नोट के बारे में भी बताया है, जिसमें लिखा है- सॉरी मम्मी, सॉरी पापा!. 

इसके साथ ही एक चश्मदीद ने बताया, “यह घटना रात करीब 2 बजे हुई. मैंने देखा कि एक लड़की ने कूदने का प्लान बनाया था और बाकी दो उसे बचाने की कोशिश में गिर गए. मैंने पुलिस को फोन किया..." इस तरह के मामले आज से नहीं बल्कि पिछले कई वर्षों से चलते आ रहे हैं. इससे पहले भी हमने ऑनलाइन गेम्स या चैलेंज्स देखें हैं, जिनके चक्कर में लोगों ने अपनी जान गंवाई है.

ऑनलाइन गेम्स में लोगों की कई बार गई है जान:

जब भी ऑनलाइन गेम या टास्क पूरा करने की बात आती है, तो ब्लू व्हेल का नाम जरूर सामने आता है. इसके अलावा किकी चैलेंज और मोमो चैलेंज का नाम भी काफी चर्चा में रहा है. चलिए जानते हैं इन सभी डेडली चैलेंजेज के बारे में. 

Blue Whale चैलेंज के मामले: 

साल 2017 में व्हू व्हेल चैलेंज के कई मामले सामने आए थे. इस गेम में 50 दिनों का चैलेंज होता था और 50वें दिन खुद को मारने का टास्क दिया जाता था. 2017 के अगस्त महीने एक बच्ची ने अपनी डायरी में इस चैलेंज के 50 टास्क के बारे में लिखा था और उसेक बाद आत्महत्या कर ली थी. फिर सितंबर 2017 में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जो मध्य प्रदेश का था. इसके बाद मामले की कई रिपोर्ट्स लगातार आती रहीं. 

आखिर क्या था Blue Whale गेम? 

देखा जाए तो यह कोई गेम नहीं था, यह एक ऑनलाइन ट्रेंज था. इसमें लोगों को 50 दिनों का चैलेंज दिया जाता था. ये टास्क अलग-अलग होते थे. इन्हें समय पर पूरा करना होता था. इनमें से कुछ टास्क ऐसे भी होते थे जिसमें लोगों की जान चली जाती थी. कई टास्क में लोगों को खुद को नुकसान पहुंचाना होता था. कुछ को आत्महत्या का टास्क दिया जाता था. कई लोगों ने इनमें अपनी जान गंवाई थी. 

क्या था मोमो चैलेंज? 

मोमो चैलेंज के बारे में भी आपने काफी सुना होगा, जो साल 2018 में काफी वायरल हुआ था. इसमें लोगों को कई तरह के टास्क करने के लिए दिए जाते थे. इसमें लोगों को खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए भी कहा जाता था. इससे लोगों को नुकसान हुआ था या नहीं, इसका कोई आंकड़ा सामने नहीं आया था, लेकिन सोशल मीडिया पर पुलिस ने इस चैलेंज में हिस्सा न लेने के लिए कहा था.