menu-icon
India Daily

कई लोग Circle to Search फीचर का कर रहे थे गलत इस्तेमाल, यहां देखें पूरी गाइड

आजकल एंड्रॉइड स्मार्टफोन में कई आसान और स्मार्ट फीचर्स आ गए हैं. इन्हीं में से एक है Circle to Search. यहां हम आपको इस फीचर की पूरी गाइड दे रहे हैं.

Shilpa Shrivastava
कई लोग Circle to Search फीचर का कर रहे थे गलत इस्तेमाल, यहां देखें पूरी गाइड
Courtesy: AI Generated

 

नई दिल्ली: आजकल एंड्रॉइड स्मार्टफोन में कई आसान और स्मार्ट फीचर्स आ गए हैं. इन्हीं में से एक है Circle to Search. यह सिर्फ कोई चीज सर्च करने का टूल नहीं है, बल्कि एक पूरा AI सहायक बन चुका है. फिर भी कई यूजर्स इसका सही फायदा नहीं ले पाते. यहां हम आपको इस फीचर की पूरी गाइड दे रहे हैं.

अगर आप यूट्यूब रील या वीडियो में कोई खूबसूरत जगह, कैफे, मंदिर या इमारत देखकर उसका नाम जानना चाहते हैं तो बस Circle to Search खोलें और उस जगह को सर्कल करें. AI तुरंत उसकी पूरी जानकारी दिखा देगा. इसी तरह किसी व्यक्ति, जानवर, पौधे या खाने की डिश को भी आसानी से पहचान सकते हैं.

विदेशी भाषा का टेक्स्ट तुरंत ट्रांसलेट करें:

किसी पोस्टर, वीडियो या सोशल मीडिया पोस्ट में अगर दूसरी भाषा का टेक्स्ट दिखे तो उसे कॉपी करने की जरूरत नहीं. Circle to Search से उस टेक्स्ट को चुनें. कुछ सेकंड में पूरा अनुवाद आपकी भाषा में दिख जाएगा. पूरा पेज या स्क्रीन भी एक साथ ट्रांसलेट कर सकते हैं.

फोन नंबर पर सीधा कॉल:

किसी वेबसाइट, पोस्ट या ऐप पर फोन नंबर दिखे तो उसे कॉपी या याद करने की जरूरत नहीं. Circle to Search से नंबर पर टैप करें. यह खुद नंबर पहचान लेगा और तुरंत कॉल करने का बटन दिखाई देगा. यह काफी समय बचाता है.

छोटा टेक्स्ट बड़ा करके पढ़ें:

कई बार फोटो या स्क्रीनशॉट में लिखा टेक्स्ट बहुत छोटा होता है. Circle to Search चालू करके Pinch-to-Zoom जेस्चर से उस हिस्से को बड़ा करें. अब आराम से पढ़ सकते हैं और उसी पर सर्च भी कर सकते हैं.

गाना पहचानने का आसान तरीका:

अगर कोई गाना बज रहा हो या वीडियो में म्यूजिक सुनाई दे रहा हो और नाम पता न हो तो Circle to Search खोलें और म्यूजिक आइकन पर टैप करें. फोन गाने को पहचानने की कोशिश करेगा. आप खुद गुनगुना कर भी सर्च कर सकते हैं.

फेक न्यूज और प्रोडक्ट की जानकारी:

  • कोई संदिग्ध मैसेज या ऑफर हो तो उसे Circle to Search के जरिए चेक करें. AI फैक्ट चेक करके बताएगा कि खबर सही है या झूठी. साथ ही और सवाल पूछकर अतिरिक्त जानकारी भी ले सकते हैं.

  • सोशल मीडिया पर कोई सुंदर कपड़ा, गैजेट या होम डेकोर आइटम देखा? उसे सर्कल. AI उसका ब्रांड, नाम और समान प्रोडक्ट्स दिखाएगा. खरीदने के लिंक भी मिल सकते हैं.