menu-icon
India Daily

क्या पानी में खराब हो जाएगी Apple Watch? यहां जानें पूरी सच्चाई

Apple Watch आजकल युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय है. यह वॉच फिटनेस, नोटिफिकेशन, कॉल और कई स्मार्ट फीचर्स देती है, लेकिन कई लोग यह जानना चाहते हैं कि अगर यह पानी में गिर जाए या पहनकर तैराकी करें तो क्या खराब हो जाएगी?

Shilpa Shrivastava
क्या पानी में खराब हो जाएगी Apple Watch? यहां जानें पूरी सच्चाई
Courtesy: AI Generated

नई दिल्ली: Apple Watch आजकल युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय है. यह वॉच फिटनेस, नोटिफिकेशन, कॉल और कई स्मार्ट फीचर्स देती है, लेकिन कई लोग यह जानना चाहते हैं कि अगर यह पानी में गिर जाए या पहनकर तैराकी करें तो क्या खराब हो जाएगी? Apple Watch को पूरी तरह वॉटरप्रूफ नहीं, बल्कि वॉटर रेस्सिटेंट बनाया गया है. यानी यह कुछ हद तक पानी का सामना कर सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इसे किसी भी स्थिति में पानी में इस्तेमाल किया जा सकता है.

Apple Watch की वॉटर रेसिस्टेंस समय के साथ कम हो सकती है. अगर वॉच को जोरदार झटका लगे, स्क्रीन टूट जाए या लंबे समय तक इस्तेमाल की जाए तो उसकी सुरक्षा कम हो जाती है. चलिए जानते हैं किन स्थितयों में Apple Watch को हो सकता है नुकसान.

किन स्थितियों में नुकसान हो सकता है?  

Apple Watch भीग जाए तो क्या करें?

घबराएं नहीं. सबसे पहले मुलायम सूखे कपड़े से पोंछ लें. अगर स्पीकर में पानी घुस गया है तो Water Lock फीचर चालू करके पानी बाहर निकालें. फिर वॉच को नॉर्मल हवा में सूखने दें. हेयर ड्रायर या गर्म चीजों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें.

कौन-से मॉडल ज्यादा सुरक्षित हैं?

  • Apple Watch Series 2 और उसके बाद के मॉडल 50 मीटर तक वॉटर रेसिस्टेंट हैं. इन्हें स्विमिंग पूल या थोड़ी बहुत स्विमिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है.

  • Apple Watch Ultra और Ultra 2 इससे भी मजबूत हैं. ये गहरे पानी की मनोरंजक डाइविंग के लिए बेहतर हैं, लेकिन प्रोफेशनल स्कूबा डाइविंग के लिए अनुशंसित नहीं हैं.

ध्यान रखने वाली बातें:  

  • सॉना, स्टीम रूम या बहुत गर्म पानी में Apple Watch न पहनें.

  • अगर स्क्रीन में दरार आ जाए या बॉडी क्षतिग्रस्त हो तो पानी में इस्तेमाल न करें.

  • रोजमर्रा की फिटनेस, वर्कआउट या स्विमिंग पूल के लिए ज्यादातर नए मॉडल सुरक्षित हैं.

Apple Watch खरीदते समय अपनी जरूरत को ध्यान में रखें. अगर आप सामान्य इस्तेमाल करते हैं तो Series मॉडल काफी हैं. एडवेंचर और गहरे पानी के लिए Ultra सीरीज बेहतर विकल्प है. सही देखभाल करके आप अपनी Apple Watch को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं.