menu-icon
India Daily

iPhone 17 बड़ी डिस्प्ले, दमदार परफॉर्मेंस और नए फीचर के साथ हुआ लॉन्च

एप्पल ने अपने Awe Dropping Event में iPhone 17 लॉन्च कर दिया है. आईफोन-17 में काफी कुछ अपग्रेड किया गया है. हालांकि डिजाइन लगभग iPhone 16 जैसा ही है और Apple Intelligence फीचर को लेकर अब भी संशय बना हुआ है.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
iPhone 17 बड़ी डिस्प्ले, दमदार परफॉर्मेंस और नए फीचर के साथ हुआ लॉन्च
Courtesy: web

एप्पल ने अपने सालाना Awe Dropping Event में iPhone 17 को पेश कर दिया है. इस बार फोन को 6.3 इंच की बड़ी डिस्प्ले और पांच अलग-अलग कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. हालांकि डिजाइन की बात करें तो इसमें ज्यादा बदलाव नहीं दिखता और यह काफी हद तक iPhone 16 जैसा ही नजर आता है. 

कंपनी ने इसे Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन के साथ पेश किया है, जो फोन को और मजबूत बनाता है. लॉन्च इवेंट को लेकर यूजर्स में भारी उत्साह देखने को मिला और लाखों लोग यूट्यूब पर लाइव इवेंट से जुड़े.

iPhone 17 में A19 चिपसेट

iPhone 17 में कंपनी ने नया A19 चिपसेट दिया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है. इसमें 6-कोर CPU और 5-कोर GPU है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले काफी तेज और पावरफुल परफॉर्मेंस देता है. कंपनी का दावा है कि यूजर्स इस फोन पर हेवी ग्राफिक्स वाले गेम्स भी बिना किसी परेशानी के खेल सकेंगे. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा Apple Intelligence को लेकर हो रही है.

एप्पल अपने AI डिपार्टमेंट को लेकर लंबे समय से कोशिशें कर रहा है, लेकिन अब तक खास सफलता नहीं मिली. इस बार कंपनी ने फिर से बड़े दावे किए हैं, लेकिन शुरुआती रिएक्शंस देखकर लग रहा है कि शायद यह फीचर भी उम्मीदों पर खरा न उतर पाए.

कैमरे को किया बेहतर

कैमरे के मामले में iPhone 17 पिछले मॉडल से बेहतर साबित हो सकता है. इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 2X ऑप्टिकल जूम दिया गया है. इसके साथ ही नया Center Stage सेल्फी कैमरा भी शामिल किया गया है, जिसका सेंसर पिछले वर्जन के मुकाबले दोगुने से भी बड़ा है.

इसका मतलब है कि ज्यादा लाइट कैप्चर होगी और फोटो क्वॉलिटी और भी बेहतर मिलेगी. एप्पल फैंस हालांकि फोल्डेबल iPhone का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कंपनी ने साफ कर दिया है कि इस बार ऐसा कोई लॉन्च नहीं होगा. उम्मीद है कि फोल्डेबल फोन अगले साल बाजार में देखने को मिल सकता है.