Apple Event: एप्पल ने अपने ताज़ा लॉन्च इवेंट में सबसे पहले AirPods Pro 3 को पेश किया. कंपनी ने दावा किया है कि यह सिंगल चार्ज में 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करेगा, जो लंबे समय तक म्यूजिक सुनने और कॉल्स के लिए बेहतरीन विकल्प साबित होगा.
इसकी कीमत 249 डॉलर यानी करीब 22 हजार रुपये रखी गई है. बैटरी परफॉर्मेंस के साथ ही इसमें दिए गए नए फीचर्स इसे अपने पिछले वर्ज़न से कहीं आगे ले जाते हैं.
AirPods Pro 3 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अब लाइव ट्रांसलेशन फीचर दिया गया है, जिससे रियल टाइम में भाषाओं का अनुवाद किया जा सकेगा. यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है जो अलग-अलग भाषाओं में बातचीत करते हैं या विदेश यात्राओं पर जाते हैं. इसके अलावा यह Apple Intelligence, यानी कंपनी के नए एआई फीचर्स को भी सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को पर्सनलाइज्ड और स्मार्ट एक्सपीरियंस मिलेगा. नॉइस कैंसलेशन में भी बड़ा अपग्रेड किया गया है और कंपनी का दावा है कि यह अब पिछले मॉडल की तुलना में 4 गुना बेहतर Active Noise Cancellation (ANC) प्रदान करता है.
लॉन्च इवेंट को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया. इवेंट शुरू होने से पहले ही यूट्यूब पर 4 लाख से ज्यादा यूजर्स इसका इंतजार कर रहे थे. एप्पल का यूट्यूब चैनल वर्तमान में 20 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ दुनिया के सबसे बड़े टेक चैनलों में से एक है. नए AirPods Pro 3 के साथ एप्पल ने एक बार फिर दिखाया है कि वह सिर्फ डिजाइन और प्रीमियम क्वालिटी में ही नहीं, बल्कि स्मार्ट फीचर्स और एआई इंटीग्रेशन में भी बाज़ार में सबसे आगे है.