menu-icon
India Daily

Fatehpur News: महिला को घेरकर पीटा, निर्वस्त्र करने की कोशिश, दिल दहला देने वाला है Video

UP Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कुछ लोग एक महिला को पीटते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि महिला को निर्वस्त्र करने का भी प्रयास किया गया.

Gyanendra Tiwari
Fatehpur News: महिला को घेरकर पीटा, निर्वस्त्र करने की कोशिश, दिल दहला देने वाला है Video
Courtesy: Social Media

UP Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के थरियांव क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद के बाद एक महिला के साथ बदसलूकी और मारपीट की गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

घटना थरियांव थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत छोटी सी बात से हुई. स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि महिला के साथ अभद्रता और हिंसा की गई. मारपीट के दौरान आरोपियों ने महिला की साड़ी तक फाड़ने की कोशिश की, जिससे उसे सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा करने का प्रयास किया गया.

वायरल हो रहा Video

मारपीट के बावजूद, पीड़ित महिला ने हिम्मत नहीं हारी और आरोपियों के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया. महिला ने थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है. महिला की इस साहसिक कार्रवाई ने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा पर किस तरह रोक लगाई जा सकती है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियों में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक महिला के साथ मारपीट की जा रही है. महिला ही महिला को पीटती नजर आ रही है. वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. 

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि महिला के साथ कितनी बर्बरता से पेश आया गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है.

वायरल वीडियो पर रिप्लाई देते हुए फतेहपुर पुलिस ने लिखा, "प्रकरण में थाना थरियांव पर प्राप्त तहरीरी सूचना के आधार पर एनसीआर नं0 211/24 सुसंगत धाराओं में पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है."