menu-icon
India Daily

बकरी ने दिया इंसान जैसे बच्चे को जन्म, UP में कुदरत के नमूने को देखने के लिए उमड़ी भीड़, वायरल हो रही तस्वीर

UP Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के एक गांव में बकरी ने इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया. बकरी की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

Gyanendra Tiwari
बकरी ने दिया इंसान जैसे बच्चे को जन्म, UP में कुदरत के नमूने को देखने के लिए उमड़ी भीड़, वायरल हो रही तस्वीर
Courtesy: Social Media

UP Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक अद्भुत घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है. जिले के किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बकरी ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया है, जिसके चेहरे को इंसान जैसे होने को दावा किया जा रहा है. इस अनोखी घटना को देखने के लिए गांव में भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर बकरी के बच्चे की तस्वीर भी वायरल हो रही है. 

बकरी का नवजात बच्चा अपनी असामान्य शारीरिक संरचना के कारण चर्चा में है. इसकी आंखें सामान्य बकरी के बच्चों से अलग हैं, और इसके चेहरे पर इंसान जैसी विशेषताएं देखी गई हैं. बच्चा घने बालों से ढका हुआ है, और उसकी लंबी जीभ उसके चेहरे के एक ओर को झुकी हुई है. इसके सिर पर सफेद बाल मौजूद हैं, जबकि चेहरे के बाकी हिस्से में इंसानी आकृति जैसी झलक देखी गई.

बकरी के बच्चे को देखने के लिए उमड़ी भीड़

यह बच्चा मैनपुरी के एक निवासी शेर सिंह की बकरी से पैदा हुआ है. शेर सिंह ने जब मीडिया से बातचीत में इस अद्भुत घटना को साझा किया, तो उन्होंने नवजात को हाथों में उठाकर उसकी विशेषताएं कैमरे को दिखाईं. तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

ग्रामीणों का मानना है कि यह घटना किसी चमत्कार से कम नहीं है. हालांकि, विशेषज्ञ इसे एक प्राकृतिक विकृति (genetic mutation) का परिणाम मानते हैं. बकरियों में इस तरह के असामान्य जन्म दुर्लभ होते हैं, लेकिन यह पहली बार नहीं है जब ऐसा मामला सामने आया है.

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

इससे पहले भी देश के विभिन्न हिस्सों से ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. 2022 में बिहार के मुंगेर जिले में एक बकरी ने इंसान जैसे आंखों वाले बच्चे को जन्म दिया था. मध्य प्रदेश के सेमलखेड़ी गांव में एक बकरी ने असामान्य चेहरे वाले बच्चे को जन्म दिया, जिसे "इंसानी चेहरे वाली विकृत आकृति" के रूप में बताया गया था. 2023 में यूपी के जौनपुर जिले में एक बकरी ने बड़े सिर, नाक और झुकी हुई टांगों वाले बच्चे को जन्म दिया था.