सोशल मीडिया पर इन दिनों लखनऊ का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में सड़क पर चल रही वाहन जांच के दौरान एक पुलिसकर्मी ने ही पुलिसकर्मी का चालान काट दिया. वीडियो को हजारों लोगों ने देखा.
यह घटना लखनऊ के हजरतगंज चौराहे की है. वीडियो में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सड़क पर वाहनों की जांच करते दिख रहे हैं. इसी दौरान एक बाइक पर सवार पुलिसकर्मी वहां पहुंचता है. ड्यूटी पर मौजूद अधिकारी उसे रुकने का संकेत देते हैं और उसकी बाइक की जांच शुरू होती है. कुछ ही सेकंड में पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई होती है.
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मौके पर मौजूद महिला पुलिस अधिकारी बाइक की नंबर प्लेट को लेकर आपत्ति जताती हैं. जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन की बात सामने आने पर चालान की प्रक्रिया शुरू की जाती है. इसके बाद पुलिसकर्मी का चालान काटने की बात कही जाती है.
लोगों ने जमकर दिए रिएक्शन
वायरल वीडियो के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे खूब देखा और कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा, "ये लोग कभी-कभी जग जाते हैं." वहीं दूसरे ने लिखा, " वाह, अब ये नई नौटंकी है." वहीं एक यूजर ने पुलिस का साथ देते हुए कहा, "जो लोग उस कांस्टेबल का समर्थन कर रहे हैं, अगर पुलिस ने उसे जाने दिया होता, तो ये लोग तब भी रो रहे होते.