menu-icon
India Daily

4 महीने के प्यार ने ली जान, घर बुलाकर पति संग किया खेल खत्म; आरी और ग्राइंडर से कटी लाश

एक दंपत्ति ने युवक को मौत के घाट उतार कर शव को ठिकाने लगाने में जुट गए. साथ ही बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का था. पुलिस के अनुसार, बकेवर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी विजय निषाद 8 मई 2026 को घर से निकले थे

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
4 महीने के प्यार ने ली जान, घर बुलाकर पति संग किया खेल खत्म; आरी और ग्राइंडर से कटी लाश
Courtesy: Pinterest

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से सामने आया एक मामला खूब सूर्खियां बटोर रहा है. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी जिससे लोग आक्रोश में हैं. बता दें उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक गुमशुदगी और फिर हत्या का मामला सामने आया. शुरुआत में यह मामला एक सामान्य गुमशुदगी का लग रहा था लेकिन पुलिस ने जब जांच शुरु कि तो कहानी इससे बिलकुल उलट निकली. 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि एक दंपत्ति ने युवक को मौत के घाट उतार कर शव को ठिकाने लगाने में जुट गए. साथ ही बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का था. पुलिस के अनुसार, बकेवर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी विजय निषाद 8 मई 2026 को घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. परिजनों ने 11 मई को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की, जिसने मामले को नई दिशा दी.

जांच में सामने आया प्रेम संबंध का मामला

पुलिस की जांच में पता चला कि विजय का संबंध हमीरपुर जिले की एक महिला किरन देवी से था. पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से करीबी प्रेम संबंध थे.

साथ ही पुलिस का तो यह भी दावा है कि किरन के पति कामता प्रसाद जब काम के सिलसिले में बाहर गए थे तब दोनों का प्यार परवान चढ़ा. पति की वापसी के बाद भी विजय महिला से संपर्क में रहा जिससे नाराज दंपति ने उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी. 

कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन बने अहम सुराग

इन्वेस्टिगेशन  के दौरान विजय की मोटरसाइकिल कानपुर से बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू की. मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स के विश्लेषण ने जांच टीम को महत्वपूर्ण सुराग दिए, जिसके आधार पर एक दंपति को हिरासत में लिया गया है. 

ऐसे काटी लाश

पुलिस जांच में आगे पता चला कि 8 मई को दंपति को घर पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने में समस्या हो रही थी जिसके बाद आरोपियों ने विजय के शव को आरी और ग्राइंडर से काटा.

जिसके बाद कानपुर के जंगल में जाकर उसे जला दिया. इतना ही नहीं बल्कि सबूत मिटाने के लिए मृतक के सामान आधार कार्ड, पैन कार्ड, जूते, ATM, जले हुए कपड़े और भी कई सामान को अलग-अलग जगह फेंका, जिससे किसी को शक न हो. 

DNA रिपोर्ट का इंतजार

अब फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामले में बरामद अवशेषों की अंतिम पहचान के लिए DNA जांच कराया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. फिलहाल पुलिस का कहना है कि उपलब्ध डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा किया गया है और जांच अभी भी जारी है.