menu-icon
India Daily

विंध्याचल से तेज प्रताप का बड़ा बयान, योगी आदित्यनाथ फिर बनाएंगे सरकार, अखिलेश कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे

तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ तीसरी बार सरकार बनाएंगे. उन्होंने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यूपी की जनता अभी सपा शासन नहीं भूली है.

Dhiraj Kumar Dhillon
विंध्याचल से तेज प्रताप का बड़ा बयान, योगी आदित्यनाथ फिर बनाएंगे सरकार, अखिलेश कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे
Courtesy: Google

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ तीसरी बार सरकार बनाएंगे. अखिलेश यादव यूपी में योगी जी का कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे. योगी मजबूत नेता है और यूपी की जनता उनके साथ है. ये बातें लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहीं. उनके इस बयान ने जहां सपा मुखिया अखिलेश यादव के पैरों तले की जमीन हिला दी है, वहीं सियासी गलियारों में भी उबाल ला दिया है. जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने विंध्याचल दर्शन करने पहुंचे थे. 

बोले- बिहार का चुनाव तो देखे हो

तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आप लोग बिहार विधानसभा चुनाव तो देखे हो, हमारी पार्टी ने अच्छा परफॉर्म किया, हार-जीत का सवाल नहीं है, राजनीति में हार-जीत तो लगा रहता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में योगी जी तीसरी बार सरकार बनाएंगे. यूपी की जनता उनके साथ है, उनकी सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता, अखिलेश यादव भी नहीं.

बीजेपी से गठबंधन पर क्या बोले तेज प्रताप

विंध्याचल स्थित मां विंध्यावासिनी मंदिर में दर्शन के बाद मी‌डिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने गायक खेसारी लाल यादव की भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात को निजी बताते हुए किनारा कर लिया. बीजेपी के साथ गठगंधन के सवाल पर तेज प्रताप बोले मां विंध्यावासिनी का आशीर्वाद मिला तो सब ठीक होगा. कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप यादव बोले कि देश के युवाओं ने अपनी ताकत दिखाने का काम किया है.

तेज प्रताप बोले- अखिलेश का समर्थन नहीं करता

तेज प्रताप यादव ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव का समर्थन बिल्कुल नहीं करते. बिहार चुनाव में भी क्या कर पाए? सबने देख लिया. यूपी की जनता अभी अखिलेश यादव के शासन को नहीं भूली है. वह चाहें कितने ही दावे करते रहें, उत्तर प्रदेश में फिर से योगी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है. इस बात के पूरे चांस हैं.