शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति पर कथित तौर पर जलती हुई चिता पर मांस पकाने का आरोप लगा है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए. यह घटना पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव के श्मशान घाट की बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
एडिशनल सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस (ग्रामीण) दीक्षा भावरे के अनुसार, वीरपाल के पिता का निधन हो गया था. परिवार और गांव के लोगों ने गांव के बाहर स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया और इसके बाद सभी लोग घर लौट गए. बताया गया कि रविवार शाम वीरपाल किसी काम से दोबारा श्मशान घाट पहुंचा. वहां उसने कथित तौर पर तीन लोगों को जलती हुई चिता के पास बैठे देखा. आरोप है कि ये लोग चिता की आग पर एक बर्तन में मांस पका रहे थे.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि नत्थापुर गांव के श्मशान घाट में जलती चिता की आग पर तीन लोग मांस पका रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य फरार बताए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।#Shahjahanpur… pic.twitter.com/umD7iFlGUN
— India Daily 24x7 (@IndiaDaily_24X7) September 21, 2026Also Read
पुलिस के अनुसार, वीरपाल ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरेंद्र नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. उसके दो साथी वहां से भाग गए. पूछताछ में सुरेंद्र ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि तीनों वहां बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान उन्होंने जलती हुई आग देखी और उस पर मांस पकाने का फैसला किया.
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है. वहीं, फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा.