UP News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में एक युवक मजार की दीवार को अचानाक क्षतिग्रस्त करने लगा. उसने दीवार पर लेग संगमरमर की तख्ती तोड़ दी. उसके इस व्यवहार से हड़कंप मच गया. जब युवक से इस संबंध में पूछा गया तो उसने कहा कि वह अपने से कुछ नहीं कर रहा है. उसके ऊपर जिन सवार है. और जिन ही ये सब कर रहा है. फिलहाल, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
यह पूरा मामला अंबेडकर नगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के तलवापार में स्थित प्रसिद्ध दरगाह बाबा हक्कानी शाह की मजार का बताया जा रहा है. युवक की हरकत के से मजार के आसपास भीड़ जमा हो गई.
इस मामले की जानकारी होते ही तुरंत पुलिस की टीम पहुंच गई. मौके पर सीओ टाण्डा शुभम कुमार और अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव भी पहुंचे. गुरुवार की शाम 7 बजे एक अज्ञात युवक ने बाबा हक्कानी शाह की दरगाह में घुसकर तोड़फोड़ की. पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है. इस घटना की जांच भी की जा रही है.
पुलिस ने बताया कि युवक मानसिक रूप से सही है. उसका मानसिक स्वास्थ्य खराब चल रहा है. युवक की पहचान तमजीद के रूप में हुई है. वह धुरिहैय्या का रहने वाला है. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि जैसे ही वह मजार के पास या उसके सिर पर कुछ सवार हो गया. पुलिस ने जानकारी दी कि मानसिक रूप से बीमार चल रहे युवक का इलाज भी चल रहा है.
इस घटना की फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. युवक की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है.