उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में हुई डकैती से इलाके में सनसनी फैल गई है. यहां नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकोर असलहा दिखा कर इस वारदात को अंजाम दिया है. हालांकि यह डकैती की घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है. इसी बीच एक और वीडियो सामने आया है. जिसमें बदमाश दुकान के बाहर मौजूद नजर आ रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे वो एक-एक दुकान के अंदर दाखिल होता है और फिर दुकान के बाहर खड़े एक कर्मचारी को असलहा दिखाते हुए उसका कॉलर पकड़कर घसीटते हुए अंदर लेकर चला जाता है.
सुल्तानपुर ज्वैलरी शॉप में हुई इस डकैती के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति दुकान के बाहर खड़ा है. वो दुकान का कर्मचारी है. इसी दौरान हेलमेट लगाए और चेहरे पर गमछा बांधे एक-एक कर पांच बदमाश वहां पहुंचता है. फिर एक बदमाश फुर्ती से अपनी कमर से असलहा निकालता है और दुकान के बाहर खड़े व्यक्ति के कनपटी पर सटा देता है. फिर धक्का देते हुए उसे ज्वैलरी शॉप के अंदर लेकर घुस जाता है. इसके बाद कुछ ही मिनट में बदमाश कैश, सोना-चांदी के आभूषण लेकर दुकान से फरार हो जाता है.
इस दौरान डकैतों को दुकान में जो कुछ भी मिलता उसे बटोर कर नौ दो ग्यारह हो जाता है.वहीं एक और वीडियो में बदमाश बैग लेकर बाइक से भागते हुए नजर आ रहे हैं, दो बाइक पर पांच लोग सवार होकर आए थे. उस बैग में दुकान से लूटा गया सामान भरा था. वहीं आसपास खड़े लोग मूकदर्शक बने देख रहे थे. इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर अयोध्या मंडल के आईजी प्रवीण कुमार और एसपी सोमन तुरंत मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी.
UP में डकैत बेख़ौफ़, दिन दहाड़े डैकती का CCTV आया सामने, UP के सुल्तानपुर में भरतजी सर्राफ ठठेरी बाजार चौक में पांच करोड़ की डकैती, करीब पांच करोड़ की लूट में तीन किलो सोना और 30 किलो चांदी ले गए बदमाश, आशा करते हैं इनके एनकाउंटर की तस्वीरें भी जल्दी ही सामने आएँगी pic.twitter.com/iF37k7ukRx
— Nitin Shukla 🇮🇳 (@nshuklain) August 29, 2024Also Read
पीड़ित कारोबारी भरत सोनी के मुताबिक करीब 2 करोड़ का सामान लूटा गया है. उन्होंने बताया कि दुकान में घुसते ही डकैतों ने पिस्टल तान दीं और वहां मौजूद सभी लोगों का सिर झुका दिया. इतना ही नहीं डकैतों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर ले जाने की कोशिश की मगर जल्दबाजी में सफल नहीं हो पाए.
मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम लगाई गई है. बदमाशों को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है.पुलिस ने दावा किया है कि वे जल्द से जल्द सभी बदमाशों को दबोच लेंगे. इनके मुताबिक बदमाशों ने डकैती करने से पहले पूरे दुकान और आसपास के इलाके का रेकी कर इस वारदात को अंजाम दिया है.