menu-icon
India Daily

पंजाब के कर्मचारियों को भगवंत मान सरकार का तोहफा: DA 8% बढ़कर हुआ 50%, जानें कब से मिलेगा लाभ

पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 8% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इसके साथ ही कर्मचारियों का कुल डीए बढ़कर 50% हो गया है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
पंजाब के कर्मचारियों को भगवंत मान सरकार का तोहफा: DA 8% बढ़कर हुआ 50%, जानें कब से मिलेगा लाभ
Courtesy: @BhagwantMann

त्योहारों और बढ़ती महंगाई के बीच पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में एक साथ 8 प्रतिशत की बंपर बढ़ोतरी की घोषणा की है. सरकार द्वारा 4-4 प्रतिशत की दो लंबित किस्तों को एक साथ मंजूरी दिए जाने के बाद अब कर्मचारियों का कुल डीए बढ़कर सीधे 50 प्रतिशत पहुंच गया है.

इसी महीने की सैलरी में मिलेगा लाभ

इस फैसले का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि कर्मचारियों को इस बढ़े हुए 50 प्रतिशत डीए का सीधा फायदा इसी महीने मिलने वाले वेतन के साथ मिलेगा. सैलरी में सीधे क्रेडिट होने वाले इस बढ़े हुए पैसे से त्योहारी सीजन से ठीक पहले राज्य के लाखों कर्मचारियों के वेतन में जोरदार उछाल देखने को मिलेगा.

उच्चस्तरीय बैठक में बनी सहमति

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में सरकार और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच इस बढ़ोतरी पर सहमति बनी. इस बैठक में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और डॉ. बलजीत कौर भी शामिल हुए. कर्मचारी पक्ष से पेंशनर्स और सचिवालय एसोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों के 12 प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

दो किस्तों का एक साथ विलय

बैठक में तय हुई रूपरेखा के अनुसार 4-4 प्रतिशत की दो किस्तों को जोड़कर कुल 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू की गई है. इस ऐतिहासिक फैसले से पंजाब के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई है.