रविवार को पंजाब के संगरूर में हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. यहां सड़क किनारे मनरेगा के तहत काम पर लगे 8 मजदूरों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया. यह हादसा संगरूर जिले के लहरगागा-जाखल रोड पर उस समय हुआ जब वहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था. 8 मजदूरों की मौत के अलावा कई लोग घायल भी बताये जा रहे हैं.
हादसे में घायल हुई एक मजदूर महिला ने बताया, 'हम लोग सड़क पर बैठकर पानी पी रहे थे...तभी एक कार हमसे टकरा गई...इस हादसे में कुछ लोगों की मौत हो गई.' घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
#WATCH | Sangrur, Punjab | An injured person says, "We were sitting on the road and drinking water...A car rammed into us...Some people died in the accident..." https://t.co/3tFxv1Nggx
— ANI (@ANI) October 18, 2026
संगरूर के वरिष्ठ मेडिकल अफसर डॉ. विनोद कुमार ने बताया, 'यह हादसा करीब 3.30 बजे हुए...आठ लोगों को अस्पताल लाया गया, जिसमें से एक की अस्पताल लाते वक्त मौत हो गई....पांच की हालत स्थित है और दो लोगों को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है.'
#WATCH | Sangrur, Punjab | Senior Medical Officer Sangrur, Dr Vinod Kumar says, "An incident occurred around 3-30 pm...Eight people have been brought to the hospital. One person was brought dead...Five are stable and two have been referred to another hospital" https://t.co/rkpIeAu1r6
— ANI (@ANI) October 18, 2026
जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की शेवरले मैग्नम कार ने मजदूरों को कुचल डाला. जिस कार से हादसा हुआ उसका नंबर PB11 CP 0080 बताया जा रहा है जिसे परगट सिंह काला पुत्र दर्शन सिंह रैधराना चला रहा था.
1. कर्मजीत कौर पत्नी जग्गी सिंह रो अलीशेर
2. जीवन सिंह पुत्र रामलाल रो अलीशेर
3. निकी पत्नी हंसा राम रो अलीशेर
4. सरबजीत कौर पत्नी सोनी सिंह रो अलीशेर
5. रणजीत कौर पत्नी जरनैल सिंह अलीशेर
6. कर्मजीत वो काला खान अलीशेर
7. रानी कौर वो तरसेम सिंह भीमा अलीशेर
8. देस राज
इस हादसे को लेकर पंजाब की राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस नेता अमरिंदर राजा वडिंग ने दुख जताते हुए सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है.