menu-icon
India Daily

पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, भगवंत मान समेत 40 उम्मीदवारों को टिकट

Punjab Assembly Elections: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी ने शनिवार को 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है.

Shilpa Shrivastava
पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, भगवंत मान समेत 40 उम्मीदवारों को टिकट
Courtesy: @AAPPunjab X

Punjab Assembly Elections: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी ने शनिवार को 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं. भगवांत मान की बात करें तो उन्हें अपनी मौजूदा विधानसभा सीट धुरी से चुनाव लड़ने की एक बार फिर से जिम्मेदारी मिली है. वहीं, जेल में बंद पार्टी नेता संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से उम्मीवार बनाया गया है. 

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय से जुड़े एक मामले में संजीव अरोड़ा गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद हैं. इसके बावजूद पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है.

जानें किन-किन बड़े नेताओं को मिला टिकट:

AAP की पहली लिस्ट की बात करें, तो इसमें कई प्रमुख नाम शामिल हैं. इनमें कुलतार सिंह संधवां को कोटकपूरा, कुलदीप सिंह धालीवाल को अजनाला, बलजिंदर कौर को तलवंडी साबो, अमनशेर सिंह शेरी कलसी को बटाला और लाभ सिंह उगोके को भदौड़ से टिकट दिया गया है.

केजरीवाल और भगवंत मान की बैठक में हुआ फैसला:

उम्मीदवारों के नामों पर मुहर पार्टी की अहम बैठक में हुई थी. इसमें आप के राष्ट्रीय संयोजकअरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया शामिल हुए. पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े. पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में जनता की राय और मौजूदा विधायकों के कामकाज को भी आधार बनाने की बात कही है.

भगवंत मान के मुताबिक, आगामी चुनाव में पार्टी पिछले पांच साल के कामकाज को लेकर जनता के बीच जाएगी. इसमें बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे.