menu-icon
India Daily

पाकिस्तान कनेक्शन बेनकाब! 2 किलो हेरोइन, 5 पिस्तौल और 5 लाख की ड्रग मनी के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक नशा और हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 2 किलो हेरोइन, पांच पिस्तौल और पांच लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
पाकिस्तान कनेक्शन बेनकाब! 2 किलो हेरोइन, 5 पिस्तौल और 5 लाख की ड्रग मनी के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
Courtesy: social media

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित नशा और हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हेरोइन, आधुनिक पिस्तौल और नकदी बरामद की है। मामले में कई अहम सुराग भी मिले हैं.

सीमा पार से संचालित नेटवर्क का खुलासा

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिट्टू कुमार भैया, साहिब सिंह, संजीव नन्नू और संदीप सैनी के रूप में हुई है. कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे से 2 किलोग्राम हेरोइन, पांच आधुनिक .30 बोर पिस्तौल और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई. शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह सीमा पार से भेजी जाने वाली नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की खेप को पंजाब के अलग-अलग इलाकों तक पहुंचाने का काम करता था.

पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से था संपर्क

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं. पुलिस का कहना है कि वे पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे और उन्हीं के निर्देश पर काम करते थे. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि सीमा पार से भेजी गई खेप किन रास्तों से भारत पहुंचती थी और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं.

पूरे नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि तस्करी के इस नेटवर्क की पूरी कड़ी सामने लाई जा सके. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद हेरोइन और हथियार किन लोगों तक पहुंचाए जाने थे. अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी.