menu-icon
India Daily

लुधियाना में युवक की निर्मम हत्या, दोस्त ने ईंटों से कुचला और लाश कंधे पर लेकर घूमा, हुआ गिरफ्तार

लुधियाना के टिब्बा इलाके में हुई एक चौंकाने वाली घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. यहां पांच दिन पहले एक युवक का शव चादर में लिपटा हुआ मिला था. जांच के बाद पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है.

antima
Edited By: Antima Pal
लुधियाना में युवक की निर्मम हत्या, दोस्त ने ईंटों से कुचला और लाश कंधे पर लेकर घूमा, हुआ गिरफ्तार
Courtesy: X

लुधियाना: लुधियाना के टिब्बा इलाके में हुई एक चौंकाने वाली घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. यहां पांच दिन पहले एक युवक का शव चादर में लिपटा हुआ मिला था. जांच के बाद पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपने ही घर में रहने वाले दोस्त की ईंटों से पिटाई कर हत्या कर दी थी. इसके बाद वह लाश को कंधे पर लादकर लगभग एक किलोमीटर तक घूमता रहा.

लुधियाना में युवक की निर्मम हत्या

आरोपी का नाम हर्ष कुमार है. उसकी उम्र 24 साल है और वह टिब्बा रोड की मस्जिद वाली गली का रहने वाला है. हर्ष के माता-पिता का देहांत हो चुका था. वह लंबे समय से अकेले रह रहा था और नशे की लत में बुरी तरह फंसा हुआ था. कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात ऋतिक नाम के युवक से हुई. ऋतिक बेघर था. हर्ष ने उसे अपने घर में रहने की जगह दे दी.

दोस्त ने ईंटों से कुचला और लाश कंधे पर लेकर घूमा

बीते 5 अगस्त को दोनों युवक नशे की हालत में थे. तभी किसी छोटी बात पर उनके बीच झगड़ा हो गया. गुस्से में आकर हर्ष ने पास पड़ी ईंट उठाई और ऋतिक पर बार-बार प्रहार करने लगा. ईंटों की मार से ऋतिक की मौत हो गई. हत्या के बाद हर्ष ने सबूत छिपाने की कोशिश की. उसने शव को बेडशीट में लपेटा और अपने कंधों पर उठा लिया. वह लाश को बुड्ढा दरिया की तरफ ले जाना चाहता था ताकि तेज बहाव में उसे बहा दे. लेकिन थकान के कारण वह न्यू शक्ति नगर की एक सुनसान गली में पहुंचकर शव को वहीं फेंककर भाग गया.

पुलिस को शव की जानकारी मिली तो जांच शुरू हुई. एसीपी इंडस्ट्रियल एरिया-ए इंदरजीत सिंह बोपाराय के अनुसार आरोपी लंबे समय से अकेला और नशे का शिकार था. उसने बेघर युवक को शरण दी थी, लेकिन नशे में झगड़ा होने पर हत्या कर दी. पुलिस ने सबूतों के आधार पर हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है. अब आगे की जांच चल रही है.