menu-icon
India Daily

बमियाल में खेत से मिला रॉकेट लॉन्चर जैसा बम किया गया डिफ्यूज: सेना का 5 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

पठानकोट के बमियाल में खेत से मिले तीन महीने पुराने रॉकेट लॉन्चर जैसे बम को सेना ने 5 घंटे के ऑपरेशन के बाद सुरक्षित डिफ्यूज कर दिया.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
बमियाल में खेत से मिला रॉकेट लॉन्चर जैसा बम किया गया डिफ्यूज: सेना का 5 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
Courtesy: ANI

पंजाब के पठानकोट जिले में सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल के चंडीगढ़-जसमां गांव में तीन महीने पहले एक खेत से पुराना रॉकेट लॉन्चर जैसा बम मिला था. रविवार को भारतीय सेना की बम डिस्पोजल टीम ने कड़ी सुरक्षा के बीच इस निष्क्रिय (डिफ्यूज) करने का सफल ऑपरेशन चलाया.

5 घंटे चला सुरक्षा बलों का ऑपरेशन

सेना की बम निरोधक टीम का यह संवेदनशील ऑपरेशन करीब पांच घंटे तक चला. एहतियात के तौर पर स्थानीय पुलिस ने आसपास के दो किलोमीटर के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया था और लोगों की आवाजाही पर सख्त रोक लगा दी थी.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच हुआ डिफ्यूजल

किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस को तैनात रखा गया था. तारागढ़ पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप राज के अनुसार, सेना ने बिना किसी नुकसान के बम को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई.