menu-icon
India Daily

रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का होगा विस्तार, 100 करोड़ से बढ़ेंगी आधुनिक सुविधाएं और एयर कनेक्टिविटी

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विकास पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने आधुनिक सुविधाओं, फ्लायब्ररी, किड्स जोन और नई एयर कनेक्टिविटी योजनाओं का ऐलान किया.

Dhiraj Kumar Dhillon
रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का होगा विस्तार, 100 करोड़ से बढ़ेंगी आधुनिक सुविधाएं और एयर कनेक्टिविटी
Courtesy: Google

रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट जहां झारखंड की सांस्कृतिक पहचान बनने की ओर अग्रसर वहीं आधुनिक सुविधाएं आपको इस बात का एहसास दिलाएंगे कि झारखंड भी विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है. बुधवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने ऐलान किया कि रांची एयरपोर्ट के विकास पर 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे. उन्होंने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर चार आधुनिक सेवाओं की शुरूआत की. एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए उड़ान यात्री कैफे, किड्स जोन और फ्लायब्ररी का उद्घाटन किया तो झारखंड की संस्कृति की झलक वाली बिरसा मुंडा फीचर वाल को भी अनावरण किया. अब आप रांची एयरपोर्ट पर लैंड करते ही वहां संस्कृति से रू-ब-रू हो सकेंगे.

क्या बोले नागरिक उड्डयन मंत्री?

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि एयरपोर्ट पर स्थापित की गई भगवान बिरसा मंडा की प्रतिमा के अनावरण का मौका मिला. उन्होंने इसके लिए पूरे झारखंड को शुभकामनाएं देते हुए कहा ‌कि यह मात्र किसी प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम नहीं है, बल्कि आदिवासियों के आत्म सम्मान और आधुनिक विकास की गंगा का अदभुत संगम है.

कैट-टू-लाइट जैसी नेवी‌गेशन सुविधा मिलेगी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा. उन्होंने कहा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 100 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है. जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है, जमीन का हस्तांतरण होते ही एयरपोर्ट पर कैट-टू-लाइट की नेविगेशन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि खराब मौसम में विमानों की सुरक्षित लैंडिग सुनिश्चित हो सके. उन्होंने कह‌ा कि रांची को देश के प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक शहरों से जोड़ने के उड़ानों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी.

हर साल 27 लाख यात्री यात्रा करते हैं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. पांच साल पहले तक यहां से हर साल 17 लाख यात्री यात्रा करते थे, यह आंकड़ा अब बढ़कर 27 लाख हो गया है. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विकास के सेना और राज्य सरकार के साथ तालमेल बनाकर कार्य किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर राज्य के अन्य एयरपोर्ट्स (जमशेदपुर, दुमका, चाईबासा, हजारीबाग और डालटनगंज) की एयर कनेक्टिविटी भी बेहतर की जाएगी.