menu-icon
India Daily

'छम्मक छल्लो 2.0', फिर थिरकेंगे शाहरुख-करीना, 'KING' के नए डांस नंबर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में एक खास डांस नंबर की शूटिंग शुरू हो गई है, जिसमें शाहरुख खान और करीना कपूर खान साथ नजर आएंगे. वैभवी मर्चेंट इस गाने को कोरियोग्राफ कर रही हैं.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
'छम्मक छल्लो 2.0', फिर थिरकेंगे शाहरुख-करीना, 'KING' के नए डांस नंबर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
Courtesy: Pinterest

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म को लेकर सामने आ रहे हर नए अपडेट के साथ फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है. हाल ही में मेकर्स ने शाहरुख खान का एक दमदार नया पोस्टर जारी किया था, जिसमें उनका रफ और इंटेंस अंदाज देखने को मिला. अब फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है.

रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान और करीना कपूर खान एक नए डांस नंबर में साथ नजर आने वाले हैं. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस गाने की शूटिंग 27 अक्टूबर से मुंबई में शुरू हो गई है. गाने को मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट कोरियोग्राफ कर रही हैं. खास बात यह है कि यह गाना शाहरुख और करीना के पुराने हिट गाने ‘छम्मक छल्लो’ की याद दिलाने वाला बताया जा रहा है.

फैंस के लिए खास अनुभव 

शाहरुख खान और करीना कपूर की जोड़ी इससे पहले भी दर्शकों को खूब पसंद आई है. ऐसे में दोनों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ डांस करते देखना फैंस के लिए खास अनुभव होने वाला है. रिपोर्ट के अनुसार, नए गाने को हाई-एनर्जी पार्टी एंथम के तौर पर तैयार किया जा रहा है. इसमें इंटरनेशनल डांसर्स भी शामिल होंगे और गाने को बड़े स्तर पर फिल्माने की तैयारी है.

बताया जा रहा है कि इस गाने के लिए एक ग्रैंड सेट तैयार किया जा रहा है. मेकर्स इसे फिल्म के खास हिस्सों में शामिल करने की योजना बना रहे हैं. हालांकि अभी तक गाने का आधिकारिक टाइटल या रिलीज से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.

मुख्य भूमिका में सुहाना खान

'किंग' में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म की स्टारकास्ट काफी बड़ी है, जिसमें अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, राघव जुयाल और अभय वर्मा जैसे कलाकार शामिल हैं.

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह मल्टीस्टारर फिल्म पहले से ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है. फिल्म में करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण के स्पेशल अपीयरेंस की भी बात सामने आई है. अब शाहरुख और करीना की जोड़ी के नए डांस नंबर ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.