menu-icon
India Daily

हनी ट्रैप में फंसे IAF कमांडर... पाक हसीना के चक्कर में कर बैठे अपने ही देश की जासूसी; दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक विंग कमांडर अपनी व्यक्तिगत जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे. उसी दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक महिला से चैट शुरू की. धीरे-धीरे यह बातचीत नियमित वीडियो कॉल में बदल गई. महिला ने पहले उनका विश्वास जीता. उसके बाद उसने सैन्य गतिविधियों से जुड़ी जानकारी मांगनी शुरू कर दी.

antima
Edited By: Antima Pal
हनी ट्रैप में फंसे IAF कमांडर... पाक हसीना के चक्कर में कर बैठे अपने ही देश की जासूसी; दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने भारतीय वायु सेना के एक विंग कमांडर को गिरफ्तार किया है. उन पर संवेदनशील रक्षा जानकारी साझा करने का आरोप है. पुलिस के अनुसार यह गिरफ्तारी लगभग दो महीने पहले हुई थी. उन्हें आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है.

हनी ट्रैप में फंसे IAF कमांडर...

पुलिस को संदेह है कि यह मामला सिर्फ एक अधिकारी तक सीमित नहीं है. हो सकता है कि वह एक बड़े जासूसी नेटवर्क का हिस्सा रहा हो. इस नेटवर्क का मकसद भारतीय सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी रणनीतिक जानकारी हासिल करना बताया जा रहा है.

पाक हसीना के चक्कर में कर बैठे अपने ही देश की जासूसी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक विंग कमांडर अपनी व्यक्तिगत जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे. उसी दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक महिला से चैट शुरू की. धीरे-धीरे यह बातचीत नियमित वीडियो कॉल में बदल गई. महिला ने पहले उनका विश्वास जीता. उसके बाद उसने सैन्य गतिविधियों से जुड़ी जानकारी मांगनी शुरू कर दी.

दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोप है कि अधिकारी ने सैन्य इकाइयों की आवाजाही और तैनाती के बारे में जानकारी महिला को दी. साथ ही अन्य संवेदनशील ब्यौरे भी साझा किए. पुलिस को शक है कि महिला पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रही थी. अधिकारी को हनी ट्रैप में फंसाया गया था.

जांच में सामने आया कि महिला ने फोटो, वीडियो और सैन्य इकाइयों की मूवमेंट से जुड़े दस्तावेज मांगे. अधिकारी ने डिजिटल माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और डेटा भी भेजे. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कितनी संवेदनशील जानकारी लीक हुई और उसका इस्तेमाल किस मकसद से होना था. मामले का एक और गंभीर पहलू भी सामने आया है. महिला ने विंग कमांडर से कहा था कि वह अपने किसी सहयोगी के मोबाइल में एक खास ऐप इंस्टॉल करवा दें. पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच आगे बढ़ा रही है.