menu-icon
India Daily

रायपुर में छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, युवती पर पेट्रोल डालकर लगाई आग; हालत गंभीर

रायपुर के माना थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवती को कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है. आरोपी वीरू धीवर पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
रायपुर में छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, युवती पर पेट्रोल डालकर लगाई आग; हालत गंभीर
Courtesy: Pinterest

रायपुर: राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ के विरोध पर सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने से नाराज युवक वीरू धीवर ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आग की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलस गई. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक माना थाना क्षेत्र में आरोपी वीरू धीवर युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा था. युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी कथित तौर पर गुस्से में आ गया. आरोप है कि उसने युवती पर पेट्रोल छिड़का और फिर आग लगा दी. अचानक आग की लपटों में घिरी युवती ने मदद के लिए शोर मचाया.

स्थानीय लोगों ने बुझाई आग

युवती की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसी युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. घटना की जानकारी मिलने के बाद माना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

हत्या के प्रयास का केस दर्ज

पुलिस ने पीड़िता के बयान और शुरुआती जांच के आधार पर आरोपी वीरू धीवर के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

गंभीर हालत में युवती का इलाज

पेट्रोल से आग लगाए जाने के कारण युवती के शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए हैं. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है. पुलिस अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज करने और घटना से जुड़ी परिस्थितियों को समझने का प्रयास कर रही है.

CCTV फुटेज से सुराग जुटा रही पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता के बीच पहले से कोई जान-पहचान थी या नहीं. पुलिस यह भी पता कर रही है कि वारदात के समय मौके पर कौन-कौन मौजूद था और घटना के बाद आरोपी किस दिशा में फरार हुआ. पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.