Glasgow Commonwealth games 2026 में भारत के लिए जूडो से बड़ी खुशखबरी आई. युवा खिलाड़ी हर्ष सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. उनकी इस जीत ने भारतीय जूडो के इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया.
23 वर्षीय हर्ष सिंह ने अपने पहले ही Commonwealth games में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी खिलाड़ी जोशुआ काट्ज से था. काट्ज को इस वर्ग का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था लेकिन हर्ष ने शुरुआत से ही आत्मविश्वास और धैर्य दिखाया. पूरे मुकाबले में उन्होंने जल्दबाजी नहीं की और सही समय का इंतजार किया.
The sweetest sound of victory. 🫶
Harsh Singh soaks in a moment he'll never forget after scripting history at Glasgow 2026.
Watch the Commonwealth Games Glasgow 2026 LIVE & EXCLUSIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #Glasgow2026… pic.twitter.com/gErDReYek6— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 31, 2026Also Read
फाइनल का मुकाबला काफी कड़ा रहा. चार मिनट तक दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबरी का खेल देखने को मिला और कोई भी साफ बढ़त नहीं बना सका. मैच खत्म होने में सिर्फ 41 सेकंड बाकी थे, तभी हर्ष सिंह ने शानदार वाज़ा-आरी हासिल कर ली. जूडो में यह दूसरी सबसे बड़ी स्कोरिंग तकनीक मानी जाती है. बढ़त मिलने के बाद उन्होंने पूरा ध्यान बचाव पर लगाया और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. अंतिम सीटी बजते ही हर्ष ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया और भारतीय दल में खुशी की लहर दौड़ गई.
HARSH SINGH CREATES HISTORY | GOLD
— IndiaSportsHub (@IndiaSportsHub) July 31, 2026
He became Indian first ever male CWG Judo champion pic.twitter.com/gsgc6jJ2zC
हर्ष सिंह पहले से ही अंतरराष्ट्रीय जूडो सर्किट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उन्होंने कई ग्रैंड स्लैम और ग्रांड प्रिक्स प्रतियोगिताओं में दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबले खेले हैं. इसी अनुभव ने उन्हें ग्लासगो में मजबूत बनाया. उनके प्रतिद्वंद्वी जोशुआ काट्ज़ कई बार ओशिनिया चैंपियन रह चुके हैं, ऑस्ट्रेलिया के लिए ओलंपिक खेल चुके हैं और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुके हैं.