menu-icon
India Daily

GT VS RCB FINAL: 2016 में रुलाया, 2025 में जिताया... अब 2026 के फाइनल में क्या करेंगे 'किंग' कोहली? आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान

IPL 2026 फाइनल में विराट कोहली से फैंस और टीम को कई उम्मीदें हैं. आइए उनका आईपीएल में रिकॉर्ड देखते हैं और जानते हैं कि विराट का बलला कितनी आग उगलता है.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
GT VS RCB FINAL: 2016 में रुलाया, 2025 में जिताया... अब 2026 के फाइनल में क्या करेंगे 'किंग' कोहली? आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान
Courtesy: X

IPL 2026 में फाइनल की जंग शुरू होने वाली है. RCB और GT के बीच इस मुकाबले में कई खिलाड़ियों पर सबकी नजर होगी. इसमें सबसे बड़ा और चमकता हुआ नाम और किसी का नहीं भारत के विश्वसनीय बल्लेबाज विराट कोहली का है. IPL की शुरूआत से इनके बैट ने हमेशा आग उगली है. विराट ने संयम और पॉवर हिटिंग का मिश्रण दिखा सबको अपना कायल बनाया है. आइए एक नजर उनके IPL फाइनल में रिकॉर्ड और बल्लेबाजी पर डालते हैं.

विराट कोहली का IPL फाइनल में बल्ला संतुलित रहा है. उन्होंने कई मौकों पर टीम को संभाला है. वहीं बड़ी पारी खेलने से कई बार चूके भी हैं. इस बार गुजरात के खिलाफ उन्हें यह बदलना होगा और एक बड़ी पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाना होगा. पिछले साल IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने पहला खिताब जीता था.

कल होने वाले IPL 2026 के महा-मुकाबले (GT vs RCB) से पहले विराट कोहली का IPL फाइनल्स का पूरा इतिहास, उनके रन, आंकड़े और फाइनल्स के सबसे बड़े स्कोर की पूरी रिपोर्ट देखिए.

VIRAT KOHLI IPL FINAL RECORD
VIRAT KOHLI IPL FINAL RECORD (INDIA DAILY)

20 साल की उम्र में खेला था पहला फाइनल

फैंस को लगता है कि विराट का पहला फाइनल 2011 या 2016 था. बहुत कम लोग जानते हैं कि विराट कोहली ने अपना पहला IPL फाइनल 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ खेला था. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 20 साल थी. उस मैच में वो 8 गेंदों पर सिर्फ 7 रन बनाकर एंड्रयू साइमंड्स का शिकार बने थे.

विराट कोहली ने RCB के लिए 4 फाइनल (2009, 2011, 2016, 2025) खेले हैं. उन्होंने इनमें से सिर्फ 1 फाइनल (2016) में कप्तानी की है.

  • 2009 में अनिल कुंबले कप्तान थे.
  • 2011 में डेनियल विटोरी कप्तान थे.
  • 2025 में रजत पाटीदार कप्तान थे.

2016 का वो फाइनल जिसने विराट को रुलाया

विराट कोहली के करियर का सबसे बेहतरीन फाइनल 2016 का था. उस पूरे सीजन में उन्होंने रिकॉर्ड 973 रन 4 शतक बनाए थे, जो आज तक नहीं टूटा है. फाइनल में भी उन्होंने 35 गेंदों पर 54 रन की तूफानी पारी खेली थी लेकिन जैसे ही वो आउट हुए, RCB का मिडिल ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह ढह गया और टीम 8 रन से फाइनल हार गई.

Topics