menu-icon
India Daily

IPL खत्म होते ही नहीं रुकेगा वैभव सूर्यवंशी का तूफान! जानें अब कब और कहां खेलेंगे 'बेबी बॉस'?

आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अब इंडिया ए टीम के लिए खेलते नजर आएंगे. उन्हें श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. जानिए उनका अगला मैच कब है.

babli
Edited By: Babli Rautela
IPL खत्म होते ही नहीं रुकेगा वैभव सूर्यवंशी का तूफान! जानें अब कब और कहां खेलेंगे 'बेबी बॉस'?
Courtesy: BCCI X

आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरे क्रिकेट जगत को हैरान करने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं. भले ही वैभव का आईपीएल सफर खत्म हो गया हो लेकिन क्रिकेट के मैदान पर उनकी वापसी के लिए फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. राजस्थान रॉयल्स के क्वालिफायर 2 में हारने के साथ टीम का खिताब जीतने का सपना टूट गया लेकिन वैभव ने अपने प्रदर्शन से ऐसा प्रभाव छोड़ा है जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. अब यह युवा बल्लेबाज अगले महीने एक नई चुनौती के लिए तैयार है. वैभव को इंडिया ए टीम में जगह मिली है और वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की त्रिकोणीय सीरीज में खेलते नजर आएंगे.

किस टीम क लिए खलेंगे वैभव?

वैभव सूर्यवंशी का अगला क्रिकेट अध्याय श्रीलंका के दाम्बुला में शुरू होगा. यहां इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में इंडिया ए टीम की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे जबकि वैभव सूर्यवंशी टीम के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल रहेंगे. आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि वह 50 ओवर के प्रारूप में कैसा प्रदर्शन करते हैं.

कब खेलेंगे पहला मैच?

इंडिया ए टीम अपना पहला मुकाबला 9 जून को श्रीलंका ए के खिलाफ खेलेगी. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा. इसके बाद टीम का सामना 11 जून को अफगानिस्तान ए से होगा. सीरीज के लीग मुकाबले 19 जून तक चलेंगे जबकि फाइनल मुकाबला 21 जून को खेला जाएगा.

ट्राई सीरीज का पूरा कार्यक्रम

  • 09 जून - इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए
  • 11 जून - इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए
  • 13 जून - अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए
  • 15 जून - इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए
  • 17 जून - इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए
  • 19 जून - अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए
  • 21 जून - फाइनल मुकाबला

इंडिया ए टीम में कौन कौन होगा शामिल?

इस सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. स्क्वॉड में तिलक वर्मा कप्तान, रियान पराग उप कप्तान, प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अरशद खान, अंशुल कम्बोज और अनुकूल रॉय शामिल हैं.