menu-icon
India Daily

Asian Games 2026: टीम इंडिया से सूर्यकुमार और शुभमन आउट, 15 साल के वैभव को मिली जगह, BCCI ने भेजी 30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट

एशियाई खेल 2026 के लिए बीसीसीआई ने 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची भारतीय ओलंपिक संघ को भेजी है. इस सूची में बड़ा फेरबदल देखा गया है.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
Asian Games 2026: टीम इंडिया से सूर्यकुमार और शुभमन आउट, 15 साल के वैभव को मिली जगह, BCCI ने भेजी 30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट
Courtesy: X

एशियाई खेल 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. BCCI ने IOA को 30 संभावित खिलाड़ियों की लंबी सूची सौंपी है. इस सूची में दो दिग्गज खिलाड़ियों के नाम गायब हैं. वहीं एक युवा स्टार खिलाड़ी ने अपनी जगह बनाई है. इस सूची के आते ही पूरे खेल जगत में हलचल मच गई.

दो टीमों के चयन ने बढ़ाई टेंशन

इस बार चयनकर्ताओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती है. दरआसल, उन्हें एक साथ दो अलग-अलग टी20 टीमों का गठन करना है. एशियाई खेलों का क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा. इसी दौरान भारत और वेस्टइंडीज के बीच घरेलू व्हाइट-बॉल सीरीज भी जारी रहेगी. इस सीरीज में तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेले जाने हैं.

सूर्यकुमार और शुभमन को नहीं मिली जगह

सूची में वर्तमान में भारतीय क्रिकेट के दो कप्तान गायब हैं. टी20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव और ODI, टेस्ट के कप्तान शुभमन गिल इस सूची में शामिल नहीं है. अटकलें हैं कि शुभमन गिल उस समय वनडे टीम की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. वहीं सूर्यकुमार यादव को लेकर संकेत मिल रहे हैं कि उनकी उम्र और हालिया फॉर्म के चलते उन्हें बाहर का रस्ता दिखाया गया है.

वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा मौका

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में हैं. उनकी बल्लेबाजी देख अब एशियाई खेलों की संभावित सूची में उन्हें जगह मिली है. 15 साल की उम्र में बड़े मंच पर अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की धुलाई करने के बाद उन्हें भविष्य के सितारे के रूप में देखा जा रहा है.

कप्तानी और गेंदबाजी

कप्तानों की बात करें तो श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और तिलक वर्मा प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा जैसे नाम शामिल किए गए हैं. स्पिन आक्रमण के लिए कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और हर्ष दुबे को सूची में जगह मिली है. हालांकि अंतिम टीम में सभी खिलाड़ियों का चयन होना तय नहीं है.

30 खिलाड़ियों की पूरी सूचीः

ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जसप्रित बुमरा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, आयुष बडोनी, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई, शाहबाज अहमद, शिवम दुबे, विप्रज निगम निगम, हर्षित राणा, यश ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर.