menu-icon
India Daily

Uma Kashvi, WPL 2027 Auction: महज 15 साल की उम्र में उमा काश्वी ने रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई बड़ी बोली

महिला प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन में इतिहास रचा गया है. दिल्ली कैपिटल्स ने महज 15 साल की ऑलराउंडर उमा काश्वी को अपनी टीम में शामिल किया है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Uma Kashvi, WPL 2027 Auction: महज 15 साल की उम्र में उमा काश्वी ने रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई बड़ी बोली
Courtesy: @wplt20 and instagram.com/p/DbvMwVbCdU1/?img_index=2

Uma Kashvi, WPL 2027 Auction: क्रिकेट की दुनिया में कुछ खिलाड़ियों की पहचान उनके प्रदर्शन से बनती है, तो कुछ पल उन्हें अचानक सुर्खियों में ले आते हैं. कर्नाटक की उभरती क्रिकेटर उमा काश्वी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. पहले मैदान पर लंगूर के हमले की वजह से उनका वीडियो चर्चा में आया और अब महिला प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन में उन्हें बड़ा मौका मिला है.

महज 15 साल की उम्र में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनकर उमा ने महिला प्रीमियर लीग में सबसे कम उम्र में चुनी जाने वाली खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उनकी यह उपलब्धि युवा क्रिकेटरों के लिए खास है. उमा भारतीय अंडर-19 टीम के लिए खेल चुकी हैं और अपने प्रदर्शन से पहले भी पहचान बना चुकी हैं.

महिला प्रीमियर लीग में बनाया रिकॉर्ड

कोच्चि में हुए WPL 2027 ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उमा काश्वी को अपनी टीम में शामिल किया. इसके साथ ही उन्होंने अंशु नागर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स ने अंशु को 15 साल की उम्र में खरीदा था. हालांकि, उमा उनसे तीन महीने छोटी हैं. इसी वजह से वह महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र में चुनी जाने वाली खिलाड़ी बन गईं.

अंडर-19 क्रिकेट में दिखाया दम

उमा कर्नाटक की रहने वाली हैं और फिलहाल कर्नाटक अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं. वह भारतीय अंडर-19 टीम के लिए भी खेल चुकी हैं. श्रीलंका की अंडर-19 टीम के खिलाफ तीन टी20 मुकाबलों में उन्होंने चार विकेट हासिल किए. कम उम्र में इस तरह का प्रदर्शन उनके क्रिकेट करियर के लिए अहम माना जा रहा है.

ऑक्शन में बिकने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट

1

सोफी मोलिन्यूक्स,यूपी वॉरियर्स, 1.1 करोड़ रुपये

2

किरण नवगिरे, दिल्ली कैपिटल्स, 75 लाख रुपये

3

जेस जोनासेन, आरसीबी, 40 लाख रुपये.

4

जी. कमलिनी, गुजरात जायंट्स, 40 लाख रुपये.

5

ग्रेस हैरिस, यूपी वॉरियर्स, 30 लाख रुपये.

6

तेजल हसबनीस, आरसीबी, 30 लाख रुपये.

7

ओरला प्रेंडरगैस्ट, गुजरात जायंट्स, 30 लाख रुपये.

8

स्नेह राना, यूपी वॉरियर्स, 30 लाख रुपये.

9

आशा सोभाना, यूपी वॉरियर्स, 30 लाख रुपये.

10

क्लो ट्रायॉन, आरसीबी, 30 लाख रुपये.

11

सुषमा वर्मा, यूपी वॉरियर्स, 30 लाख रुपये.

12

श्वेता सेहरावत, मुंबई इंडियंस, 20 लाख रुपये

13

अक्षिता भगत, मुंबई इंडियंस, 10 लाख रुपये

14

कैथरीन ब्राइस, यूपी वॉरियर्स, 10 लाख रुपये

15

सानिका चालके, मुंबई इंडियंस, 10 लाख रुपये

16

मनाली दक्षिनि, यूपी वॉरियर्स, 10 लाख रुपये

17

वृंदा दिनेश, आरसीबी, 10 लाख रुपये

18

किर्स्टी गॉर्डन, दिल्ली कैपिटल्स, 10 लाख रुपये

19

लतिका इनामदार, मुंबई इंडियंस, 10 लाख रुपये

20

दिशा कसात, मुंबई इंडियंस, 10 लाख रुपये

21

उमा काश्वी, दिल्ली कैपिटल्स, 10 लाख रुपये,

22

नाजमा खान, दिल्ली कैपिटल्स, 10 लाख रुपये

23

सहाना पवार, यूपी वॉरियर्स, 10 लाख रुपये

24

समाइरा राघव, गुजरात जायंट्स, 10 लाख रुपये,

25

भारती रावल, मुंबई इंडियंस, 10 लाख रुपये

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मैदान पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इसके बाद उमा का नाम क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा में आया. अब WPL ऑक्शन में चुने जाने के बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. 15 साल की उम्र में मिले इस मौके से उन्हें बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा.

22 अक्टूबर को मैदान पर हुआ था हादसा

उमा काश्वी 22 अक्टूबर 2026 को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में हुए एक अंडर-19 टी20 ट्रॉफी मुकाबले के दौरान चर्चा में आई थीं. क्वार्टर फाइनल मैच में वह बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग कर रही थीं, तभी एक लंगूर उनकी ओर दौड़ पड़ा. अचानक हुई इस घटना से उमा अपना संतुलन खो बैठीं और मैदान पर गिर गईं.