ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रनों से हरा दिया. इस मैंच में भारत का कोई भी बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. इस मैच को जीतने के साथ भारत के पास सीरीज में 4-0 से बढ़त बनाने का मौका था लेकिन भारत ऐसा नहीं कर सका.
लोग इस हार का ठीकरा, कप्तान और चयनकर्ताओं पर फोड़ रहे हैं. लोगों का कहना है कि अगर इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया होता तो मैच का परिणाम भारत के पक्ष में हो सकता है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि पिछले टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेलते हुए 45 रन बनाए थे और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके बावजूद वैभव को बाहर रखा गया, जिस पर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, भारत पहले ही यह सीरीज अपने नाम कर चुका है और इसी बाद को ध्यान में रखते हुए वैभव को बैठाकर अन्य खिलाड़ियों को मौका दिया गया.
New Zealand win by 87 runs in Auckland. Our focus shifts to the 5th T20I in Hamilton on Sunday. Scorecard ▶️ https://t.co/fx264c9iLe #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/mZccr7XMfl
— BCCI (@BCCI) October 30, 2026
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने भारत के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा था. न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार शतकीय पारी खेली. माइकल ब्रेसवेल ने भी 25 गेंदों में शानदार 65 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही.
सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन मात्र चार रन बनाकर आउट हो गए. अभिषेक शर्मा ने भी खास योगदान नहीं दिया और 15 गेंदों में 27 रन बनाकर चलते बने. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अपना खाता तक नहीं खोल पाए और कप्तान श्रेयर अय्यर ने 11 गेंदों में 22 रनों का योगदान दिया. नीतीश कुमार रेड्डी (21), तिलक वर्मा (35) और नमन धीर ने 28 रनों की पारी खेली. कोई भी बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को खास चुनौती नहीं दे सका और भारत की पूरी टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी और भारत 87 रनों से इस मुकाबले को हार गया.
मैच में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए ग्लेन फिलिप्स को मैन ऑफ द मैच दिया गया. फिलिप्स ने 49 गेंदों में 10 छक्के और 6 चौकों की मदद से 107 रन की पारी खेली और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन जोड़े. गेंदबाजी में सबसे शानदार प्रदर्शन जैकब डफी का रहा. उन्होंने मात्र 23 रन देकर भारत के 4 महत्वपूर्ण विकेट लिये.