menu-icon
India Daily

टीम इंडिया को बड़ा झटका, सूर्यकुमार यादव लंबे समय के लिए हो सकते हैं, कब होगी वापसी?

सूर्यकुमार यादव के टखने में चोट लग गई है, जिससे वो कम से कम सात हफ्ते मैदान से बाहर रह सकते हैं. ये भारतीय टीम के लिए 2024 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए बड़ा झटका है.

Antriksh Singh
Edited By: Antriksh Singh
टीम इंडिया को बड़ा झटका, सूर्यकुमार यादव लंबे समय के लिए हो सकते हैं, कब होगी वापसी?

Suryakumar Yadav Injury Update: सूर्यकुमार यादव के टखने में चोट लग गई है, जिससे वो कम से कम सात हफ्ते मैदान से बाहर रह सकते हैं. ये भारतीय टीम के लिए 2024 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए बड़ा झटका है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ चोट लगी

पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार टीम की कप्तानी कर रहे थे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच में उनके टखने में मोच आ गई, जिससे उनके लिगामेंट में भी थोड़ा खिंचाव हुआ है.

कब वापसी कर सकते हैं

इस चोट के चलते सूर्यकुमार आगामी अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से चूक सकते हैं. ये सीरीज वर्ल्ड कप से पहले भारत का आखिरी टी20 टूर्नामेंट है. हालांकि, वर्ल्ड कप से पहले वो आईपीएल में खेलेंगे.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मैच के तीसरे ही ओवर में यह हादसा हुआ था. सूर्यकुमार ने उसी दिन अपना चौथा टी20 शतक जमाया था, लेकिन गेंद रोकने के प्रयास में उनका टखना टेढ़ा गया. उन्हें फिजियो की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया और रविंद्र जडेजा ने बाकी मैच में कप्तानी की. 

भारत ने वो मैच बड़े अंतर से जीता और सूर्यकुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान, चोट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि "मैं ठीक हूं. चल पा रहा हूं, तो गंभीर नहीं है."

हार्दिक पांड्या भी चोटिल

हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद सूर्यकुमार टीम की कप्तानी कर रहे थे. हार्दिक को 2023 वर्ल्ड कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में टखने में चोट लगी थी और वो अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली सीरीज में खेल पाएंगे या नहीं, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है.

टॉप फॉर्म में यादव

2023 वर्ल्ड कप के बाद टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार का प्रदर्शन लाजवाब रहा है. वो विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद सबसे तेज 2000 टी20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वांडरर्स स्टेडियम में उनकी शतकीय पारी से वो टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल के बराबर आ गए हैं.