नई दिल्ली: टी20 विश्व कप अभियान शुरु होने में केवल पांच दिनों का समय शेष रह गया है. 7 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होगा और इसका खिताबी मुकबाला 8 मार्च को खेला जाएगा. लेकिन टूर्नामेंट शुरु होने से पहले टीम आपस में वॉर्म-अप मैच खेलेंगी. अब वार्म-अप मैचों की पूरी सूची की पुष्टि हो गई है और 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम अफगानिस्तान 2 फरवरी को पहले वार्म-अप मुकाबले में स्कॉटलैंड से भिड़ेगी.
टूर्नामेंट शुरु होने से पहले 2 से 6 फरवरी तक चार शहरों में कुल 16 मैचों का आयोजित किए जाएंगे. अब फैंस भारत के वॉर्म अप मैच को देखने के लिए उत्साहित हैं. तो आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको बताने वाले हैं कि फैंस कहां पर टीम के वॉर्म-अप मैच का लुत्फ कउठा सकते हैं.
आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के तीन शहरों मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई में वॉर्म-अप मैच खेले जाएंगे जबकि श्रीलंका में महज एक शहर कोलंबो में ये मैच खेला जाएगा.
वहीं बता दें कि भारत के अभ्यास मैच बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के दो मैदान, मुंबई का डी.वाई. पाटिल स्टेडियम और चेन्नई का एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.
It’s time for the ICC Men's #T20WorldCup 2026 warm-up fixtures 👊
Here's how you can catch all the action LIVE 📺👇https://t.co/y5ilvME8BJ— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 2, 2026Also Read
- T20 World cup: 'सजा मिलने पर रोना मत', जडेजा ने मोहम्मद यूसुफ को दिया जवाब, PAK के भारत मैच के बॉयकॉट पर क्या कहा थआ?
- 'पाकिस्तान सरकार का फैसला उनके लिए खतरा', भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच के बॉयकॉट करने पर ICC ने दी चेतावनी
- T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, ICC-BCCI ने क्या कहा?
टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले भारत को अभ्यास मैच खेलना है, जिसके लिए फैंस उत्साहित है. तो बता दें फैंस भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले अभ्यास मैच का लुत्फ स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर लाइव उपलब्ध होगा.
वहीं बाकि के चुनिंदा मैच जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे. जिनमें अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड, यूएई बनाम इंडिया ए, कनाडा बनाम इटली, नेपाल बनाम यूएई, अफगानिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज, पाकिस्तान बनाम आयरलैंड, नेपाल बनाम कनाडा, न्यूजीलैंड बनाम यूएसए, इटली बनाम यूएई और नामीबिया बनाम इंडिया ए शामिल हैं. मैच के मुख्य अंश आईसीसी.टीवी सहित आईसीसी के डिजिटल चैनलों पर उपलब्ध होंगे.