आखिर क्यों चर्चा में हैं BBL में इस्तेमाल होने वाले Electra स्टंप, जानें खासियत
Gyanendra Tiwari
22 Dec 2023
स्टंप की चर्चा
इस समय क्रिकेट जगत में एक नए प्रकार के स्टंप की चर्चा हो रही है. ये स्टंप बिग बैश लीग के 13वें सीजन में इस्तेमाल हो रहे हैं.
बिग बैश लीग में स्टंप का इस्तेमाल
इससे पहले महिला बिग बैश लीग में इस स्टंप का इस्तेमाल किया गया था. आधुनिक तकनीक से बने इस स्टंप को इलेक्ट्रा स्टंप के नाम से जाना जाता है.
इलेक्ट्रा स्टंप
इलेक्ट्रा स्टंप में अलग-अलग प्रकार की लाइट जलती है.इन लाइटों को देखकर समझा जा सकता है कि पिछली गेंद पर क्या हुआ था?
आउट
पिछली गेंद पर क्या हुआ यह स्टंप उसी के हिसाब से जलेगा. अगर बल्लेबाज आउट हो गया है तो यह स्टंप लाल रंग का हो जाता है.
नो बॉल
अगर गेंद नो बॉल है तो यह स्टंप लाल और सफेद रंग का हो जाएगा.
ओवरों के बीच का रंग
अगर गेंदबाज का ओवर खत्म हो जाएगा तो यह स्टंप बैगनी रंग का हो जाएगा.
छक्का लगने पर रंग
अगर बल्लेबाज छक्का मारता है तो यह स्टंप अपना रंग एक छोर से बदलना शुरू करता है और दूसरे छोर तक जाता है.
चौका लगने पर रंग
अगर बल्लेबाज चौका मारता है तो यह अपने पुराने रंग को बदलकर नए रंग का हो जाता है.