menu-icon
India Daily

पाकिस्तान टीम का कोच बन सकता है ये दिग्गज, PCB ने दिया ऑफर, IPL में दिखा चुका है जलवा

PCB And Shane Watson: शेन वॉट्सन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच बन सकते हैं. बोर्ड ने उन्हें ऑफर दिया है. 

India Daily Live
पाकिस्तान टीम का कोच बन सकता है ये दिग्गज, PCB ने दिया ऑफर, IPL में दिखा चुका है जलवा

PCB And Shane Watson:  टी20 विश्व कप 2024 की तैयारियों में जुटी पाकिस्तान टीम को नया कोच मिल सकता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज आलराउंडर रहे शेन वॉट्सन को कोचिंग के लिए एप्रोच किया है. हालांकि अभी तक वॉटसन ने यह ऑफर स्वीकार नहीं किया है. उनकी तरफ से इस पर किसी भी तरह का बयान सामने नहीं आया. हाल में बोर्ड ने मोहम्मद हफीज को हेड कोच और डायरेक्टर की दोहरी जिम्मेदारी दी थी, लेकिन न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में मिली हार के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से ही PCB नए हेड कोच को तलाश रही है. 

ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पीसीबी की लिस्ट में शेन वॉटसन के अलावा वेस्टइंडीज के स्टार कप्तान रहे डैरेने सैमी भी हैं. लेकिन फिलहाल सिर्फ वॉटसन को एप्रोच किया गया है. PSL 2024 के बाद पाकिस्तान टीम को कई अहम सीरीज खेलनी हैं. इसके बाद टी20 विश्व कप में हिस्सा लेना है, लेकिन उसके पास फिलहाल कोच नहीं है. इसी वजह से बोर्ड नए कोच की तलाश में तेसी से जुटा हुआ है.

क्वेटा ग्लैडिएटर्स के कोच हैं वॉटसन

शेन वॉटसन फिलहाल पीएसएल की टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम के कोच हैं. इस सीजन उनकी कोटिंग में टीम ने बढिया प्रदर्शन किया है, जिससे पीसीबी प्रभावित है और उन्हें नेशनल टीम का कोच बनाना चाहती है. क्वेटा की टीम ने 8 मैचों में 4 जीते हैं. प्वाइंट टेबल में टीम चौथे नंबर पर पर है. इससे पहले वॉटसन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की अस्टिटेंक कोच रह चुके हैं. दूसरे देशों की लीग में भी यह दिग्गज कोचिंग की जिम्मेदारी निभा चुका है. 

शेन वॉटसन का क्रिकेट करियर

शेन वॉटसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 59 टेस्ट में 3731 रन बनाए और 75 विकेट निकाले. 190 वनडे मैचों में 5757 रन बनाए और 168 शिकार किए. 58 टी20 मैचों में 1462 रन बनाए और 48 शिकार किए. यह दिग्गज आईपीएल के 145 मैचों में 3874 रन बनाए और 92 शिकार किए हैं.