IPL 2024: CSK को एक साथ 3 बड़े झटके, टेंशन में माही की टीम!
Bhoopendra Rai
10 Mar 2024
IPL 2024
आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है. पहला मैच CSK vs RCB के बीच चेपॉक स्टेडियम में होगा.
CSK की बढ़ी टेंशन
आईपीएल 2024 से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बड़े झटके लगे हैं. इस टीम के तीन मैच विनर चोटिल हैं.
1. शिवम दुबे
मुंबई टीम के लिए रणजी 2024 में गेंद और बल्ले से कमाल करने वाले शिवम दुबे चोटिल हैं. वो फाइनल में भी नजर नहीं आएंगे. उन्हें साइड स्ट्रेन में चोट है.
कब ठीक होंगे शिवम
शिवम को ठीक होने में करीब 8 हफ्ते का वक्त लगेगा, ऐसे में वो पहले चरण के कुछ मैच मिस कर सकते हैं.
2. डेवोन कॉन्वे
डेवोन कॉन्वे को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अंगूठे में चोट लगी थी. जिसकी उन्हें सर्जरी करनी है. उन्हें फिट होने में करीब 9-10 हफ्ते लग सकते हैं.
पिछले सीजन किया था कमाल
ऐसे में साफ है कि वो आईपीएल का पहला चरण मिस करने वाले हैं. कॉन्वे ने पिछले सीजन सीएसके को चैंपियन बनाने में बड़ा योगदान दिया था. उन्होंने 16 मैचों में 672 रन बनाए थे.
3. मथीशा पथिराना
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बॉलर मथीशा पथिराना चोटिल हैं. बांग्लादेश के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के दूसरे टी20 मैच में उन्हें गेंदबाजी करते वक्त चोट लगी थी.
पिछले सीजन किया था कमाल
पथिराना के बाएं पैर में ग्रेड 1 हैमस्ट्रिंग चोट लगी है, वे शुरुआती कुछ मैच मिस कर सकते हैं. पिछले सीजन 12 मैचों में 19 विकेट निकाले थे और डेथ ओवरों में बढ़िया बॉलिंग की थी.