menu-icon
India Daily

Most Runs in WPL 2024: 16 मैचों के बाद कौन हैं टॉप 5 बैटर्स, नंबर एक पर विदेशी स्टार

Most Runs in WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग में इन दिनों चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल रही है. देखिए 16 मैचों के बारे सबसे ज्यादा रन बनाने वालीं टॉप 5 बैटर्स..

India Daily Live
Most Runs in WPL 2024: 16 मैचों के बाद कौन हैं टॉप 5 बैटर्स, नंबर एक पर विदेशी स्टार

Most Runs in WPL 2024: इन दिनों विमेंस प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन चल रहा है, जिसमें बल्लेबाज जलवा दिखा रहे हैं. 16 मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में मैग लैनिंग नंबर एक पर हैं, उनका बल्ला जमकर बोल रहा है. 6 मैचों में वो 261 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किए हुए हैं. इस लिस्ट में गुजरात टाइटंस की एक भी बल्लेबाज शामिल नहीं हैं. दूसरे नंबर पर आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना हैं, जिन्होंने 6 मैचों में 243 रन बनाए हैं.

दूसरे सीजन में सबसे ज्यादा रन  (Most Runs in WPL 2024)

नंबर नाम टीम मैच रन
1 मेग लैनिंग दिल्ली कैपिटल्स 6 261
2 स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6 243
3 दीप्ति शर्मा यूपी वॉरियर्स 7 207
4 ग्रेस हैरिस यूपी वॉरियर्स 7 187
5 एलिसे कैप्सी दिल्ली कैपिटल्स 6 182

WPL 2024 की सभी टीमें

  1. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  2. मुंबई इंडियंस
  3. दिल्ली कैपिटल्स
  4. यूपी वॉरियर्स
  5. गुजरात जायंट्स

नंबर एक पर मुंबई इंडियंस

विमेंस प्रीमियर लीग 2024 का आगाज 23 फरवरी से हुआ था. तब से लेकर अब तक 16 मुकाबला हो चुके हैं. इतने मैचों के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली और डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस नंबर एक पर है. इस टीम ने 7 में से 5 मैच जीते हैं. दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिसने 6 मैचों में से 4 अपने नाम किए हैं.