Yashasvi Jaiswal का बड़ा धमाका, 5 मैचों में बनाए यह 10 खास रिकार्ड


Bhoopendra Rai
10 Mar 2024

यशस्वी जायसवाल

    इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल ने दस खास रिकार्ड अपने नाम किए हैं, देखिए...

पहला रिकार्ड

    5 मैचों की 9 पारियों में 712 रन बनाए और इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने.

दूसरा रिकार्ड

    यशस्वी जायसवाल सबसे कम 16 पारियों में 1 हजार टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं.

तीसरा रिकार्ड

    यशस्वी जायसवाल सबसे कम 9 मैचों में 1 हजार टेस्ट रन पूरे करने वाले भारतीय बैटर बने हैं. उन्होंने पुजारा को पछाड़ा.

चौथा रिकार्ड

    एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के पहले भारतीय बैटर बने हैं. उन्होंने 9 पारियोंमें 712 रन बनाए.

पाचवां रिकार्ड

    यशस्वी अब एक टेस्ट सीरीज में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. पहले नंब र पर 774 रनों के साथ सुनील गावस्कर हैं.

छठवां रिकार्ड

    यशस्वी एक सीरीज में सबसे ज्यादा सिक्स जमाने वाले बैटर बने हैं. उन्होंने 5 मैचों की 9 पारियों में 26 सिक्स लगाए. .

सातवां रिकार्ड

    यशस्वी टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा 12 छक्के जमाने वाले बल्लेबाज बन हैं. उन्होंने राजकोट में 214 रनों की इनिंग में 12 सिक्स जमाए थे.

आठवां रिकार्ड

    यशस्वी एक टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 2 डबल सेंचुरी जमाने वाले पहले और इकलौते भारतीय बैटर बन गए हैं.

नौवां रिकार्ड

    यशस्वी जायसवाल किसी एक टेस्ट सीरीज में 2 दोहरा शतक जमाने वाले तीसरे भारतीय बैटर हैं.

दसवां रिकार्ड

    यशस्वी जायसवाल लगातार 2 टेस्ट मैचों में डबल सेंचुरी जमाने वाले भारत के तीसरे बैटर बने हैं.

More Stories