Aman Sehrawat: इन दिनों फ्रांस की राजधानी पेरिस में ओलंपिक 2024 गेम्स चल रहे हैं. इन खेलों में 9 अगस्त यानी शुक्रवार को भारत के युवा रेसलर अमन सहरावत ने कमाल कर दिया. उन्होंने पुअर्तो रिको के रेसलर डेरियन टोई क्रूज को एकतरफा अंदाज में 13-5 से हराया और ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा कर लिया. भारत के लिए रेसलिंग में यह पहला मेडल है. अपने पहले ही ओलंपिक में जीते हुए मेडल को अमन ने पूरे देश और अपने माता-पिता को समर्पित किया है.
अमन 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी में मेडल जीतने के इमोशनल हो गए. उन्होंने बताया कि 'आज बहुत बढ़िया लग रहा है, मुझे खुद यकीन नहीं हो रहा है, तीन-चार दिन मुझे भी यह समझने में लगेंगे कि आखिर मैंने ओलंपिक में मेडल जीत लिया है. माता-पिता को मेडल समर्पित करते हुए अमन ने कहा 'यह पदक उनके लिए है. वे यह भी नहीं जानते कि मैं पहलवान बन गया. उन्हें ये भी नहीं पता कि ओलंपिक नाम की कोई चीज होती है.'
21 year old Aman Sehrawat won the bronze medal.
Won bronze medal in wrestling in 57 kg category.
Aman's parents passed away in his childhood, after which Aman started preparing for wrestling.
Aman dedicated this medal to his parents and the country pic.twitter.com/iXE14W1RP7— Jeera (@jeerahu) August 9, 2024Also Read
अमन ने बताया उनके दिमाग में क्या चल रहा है?
सेमीफाइनल में मिली हार के बाद ब्रॉन्ज जीतने पर अमन सहरावत ने कहा 'मैं यह सोच के आया था कि पहले दो-चार मिनट किसी को प्वाइंट नहीं देने हैं. सेमीफाइनल में शुरू में ही चार नंबर की बढ़त दे दी थी मैंने. फिर यह कठिन हो गया था कि मैं कैसे प्वाइंट लूं. सारे देश के लोग ओलंपिक देख रहे हैं. मुझे समझ में नहीं आया कि अब क्या करूं. मेरे अंदर इस बात का भी प्रेशर था कि पुरुष पहलवानों में सिर्फ मैं अकेला हूं. दो-तीन और होते तो अच्छा होता पर मैंने सोच लिया था कि अब मेडल लेकर आना है.'
🦁🔥 𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗨𝗧𝗨𝗥𝗘 𝗜𝗦 𝗛𝗘𝗥𝗘!
— India at Paris 2024 Olympics (@sportwalkmedia) August 9, 2024
👉 𝗙𝗼𝗹𝗹𝗼𝘄 @sportwalkmedia 𝗳𝗼𝗿 𝗲𝘅𝘁𝗲𝗻𝘀𝗶𝘃𝗲 𝗰𝗼𝘃𝗲𝗿𝗮𝗴𝗲 𝗼𝗳 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮𝗻 𝗮𝘁𝗵𝗹𝗲𝘁𝗲𝘀 𝗮𝘁 𝘁𝗵𝗲 𝗣𝗮𝗿𝗶𝘀 𝗢𝗹𝘆𝗺𝗽𝗶𝗰𝘀 𝟮𝟬𝟮𝟰!@Media_SAI @WeAreTeamIndia @Paris2024
📸 Pics belong to the respective… pic.twitter.com/x11m4kECie
पहले ही ओलंपिक में किया कमाल
अमन सहरावत अपना पहला ओलंपिक खेल रहे हैं. उन्होंने पहली बार में ही ब्रॉन्ज जीता. वे रेसलिंग में भारत की ओर से एकमात्र पुरुष पहलवान थे. इसलिए उनसे उम्मीदें ज्यादा थीं. जिस पर अमन खरा भी उतरे हैं. पिछले साल ही अमन ने अंडर-23 की वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. वे अपने मेंटॉर रवि दहिया को ट्रायल्स में हराकर ओलंपिक के क्वालिफायर टूर्नामेंट में पहुंचे थे, जहां से उन्होंने पेरिस ओलंपिक का टिकट कटाया था.