menu-icon
India Daily

RCB vs CSK Live Streaming: आज होगी चेन्नई-बेंगलुरु के बीच भिड़ंत, घर बैठे उठाए स्टेडियम जैसा लुत्फ; यहां जानें मैच से जुड़ी पूरी डिटेल्स

रविवार की शाम पिछले कुछ सालों में चिर प्रतिद्वंदी बनकर उबरी चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भिड़ंत होने वाली है. ये मुकाबला आरसीबी के घरेलू मैदन एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने होने वाला है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
RCB vs CSK Live Streaming: आज होगी चेन्नई-बेंगलुरु के बीच भिड़ंत, घर बैठे उठाए स्टेडियम जैसा लुत्फ; यहां जानें मैच से जुड़ी पूरी डिटेल्स
Courtesy: X (@IMManu_18)

बेंगलुरु: क्रिकेट प्रेमियों के लिए संडे फनडे होने वाला है, क्योंकि इस सीजन का ये पहला संडे है जब एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे. रविवार की शाम पिछले कुछ सालों में चिर प्रतिद्वंदी बनकर उबरी चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आरसीबी के घरेलू मैदन पर मुकाबला होने वाला है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रविवार रात बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के बहुचर्चित मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की मेजबानी करेगा. 

जहां RCB सीजन का अपना दूसरा मैच खेलेगी,  उसने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीजन का पहला मैच जीता था, वहीं CSK पहले ही दो मैच हार चुकी है और IPL 2026 की अंक तालिका में अभी तक अपना खाता भी नहीं खोल पाई है. RCB vs CSK के बीच मैच के लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट की जानकारी यहां दी गई है

RCB vs CSK के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

RCB vs CSK के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

RCB vs CSK के बीच मैच कब खेला जाएगा?

RCB vs CSK  IPL 2026 में 05 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.

RCB vs CSK के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?

RCB vs CSK के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.

RCB vs CSK के बीच टॉस किस समय होगा?

RCB vs CSK के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.

RCB vs CSK का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?

RCB vs CSK के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

RCB vs CSK मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?

RCB vs CSK के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार  ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

RCB vs CSK स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव. सात्विक देसवाल

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैकरी फॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, अमन खान, कार्तिक शर्मा

Topics