अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी थी. यह उम्मीद की जा रही थी कि ट्रंप शायद अब इस जंग को रोकने का ऐलान करेंगे. लेकिन उन्होंने अपने संबोधन से कई लोगों के अनुमान को तोड़ दिया. ईरान युद्ध के शुरू होने के बाद ट्रंप पहली बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए, उन्होंने ऐलान किया कि ईरान की नौसेना पूरी तरह खत्म हो चुकी है. वायु सेना भी तबाह हो गया. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगले कुछ हफ्तों में हम ईरान पर जोरदार हमला करने वाला है. हालांकि ट्रंप के इस ऐलान के तुरंत बाद ईरान ने इजरायल पर मिसाइल दाग दी. ईरान अभी भी अपनी बातों पर टिका है, जिसका असर अब पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. तो चलिए इंडिया डेली के इस वीडियो से हम ट्रंप के बयान और उसके मायने को समझते हैं.