हैदराबाद: IPL 2026 के पहले सुपर संडे का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाना है. इस मुकाबले की मेजबानी हैदराबाद का राजीव गांधी स्टेडियम करने वाला है. लखनऊ सुपर जायंट्स इस मुकाबले में अपनी पहली जीत तलाशने की कोशिश करेगी. LSG इस मैच से अपने लय को पाने का प्रयास करेगी. इस टूर्नामेंट में हालांकि दोनों टीमों का अब तक का सफर काफी अलग रहा है.
सनराइजर्स हैदराबाद को एक हार और एक जीत दोनों का सामना करना पड़ा है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत निराशाजनक रही है और वे अनिश्चितताओं से घिरे हुए हैं. लीग की शुरुआत से ही एसआरएच की बल्लेबाजी तो काफी शानदार रही है लेकिन टीम को गेंदबाजी में खासा ध्यान देना पड़ सकता है. लेकिन इसके बीच देखते हैं कि हैदराबाद के पिच पर बल्लेबाजों या गेंदबाजो किसका दबदबा रहता है.
अगर हैदराबाद के पिच की बात करें तो यहां की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों की मदद कर सकती है, हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ-साथ यह बल्लेबाजों के लिए यहां बल्लेबाजी आसान हो जाएगी. तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री के चलते, बल्लेबाजों के सेट होने के बाद स्ट्रोक प्ले हावी रहने की संभावना है. बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाने वाली इस पिच पर टीमों द्वारा संभवतः 220-230 के स्कोर का लक्ष्य रखने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार आज दिन के समय मैच के दौरान हैदराबाद में मौसम साफ रहने की संभावना है. यहां पर दिन में करीब 34 डिग्री सेल्सियस तापमान और ह्यूमिडिटी लगभग 24 प्रतिशत रहने की संभावना है. आज हैदराबाद का मौसम साफ रहेगा. दिन में बारिश की संभावना न के बराबर है. मतलब फैंस अब पूरे 40 ओवर के मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार / हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स / डेविड पायने, ईशान मलिंगा
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, मोहसिन खान, प्रिंस यादव