menu-icon
India Daily

बदला लेने से पीछे नहीं हट रहा ईरान, अमेरिका के फाइटर जेट F-35 को मार गिराने का किया दावा

मिडिल ईस्ट जंग में ईरान भी ताकत दिखाने से बिल्कुल पीछे नहीं हट रहा है. आज एक बार फिर ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के सबसे ताकतवर फाइटर जेट F-35 को मिट्टी में मिला दिया है.

auth-image
Shanu Sharma

अमेरिका-ईरान के बीच जंग का आज 35वां दिन है. एक ओर जहां अमेरिका ने ईरान के सबसे बड़े पुल को नष्ट कर दिया. वहीं दूसरी तरफ ईरान ने भी बड़ा दावा किया है. ईरान ने दावा किया है कि उसने एक और अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को बम से उड़ा दिया है. IRGC की ओर से इस दावे को लेकर वीडियो भी शेयर किया गया.

ऐसे में दुनिया के सामने अमेरिका के सबसे ताकतवर फाइटर जेट की ताकत पर सवाल उठ रहा है. इसके अलावा ईरान ने अपने पुल के टूटने पर गुस्सा जाहिर करते हुए बदले के लिए खाड़ी के 8 पुलों को चेतावनी दी है और कहा है कि अब इनपर हमले किए जाएंगे. कुल मिलाकर स्थिति में कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है. इंडिया डेली के इस वीडियो में जानते हैं क्या है मिडिल ईस्ट जंट से जुड़ा नया अपडेट.