हैदराबाद: IPL 2026 में आज सुपर संडे के लिए मंच तैयार है, क्योंकि लखनऊ सुपर जायंट्स एक रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से भिड़ने के लिए तैयार है. यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. तालिका में अपने पहले दो अंक हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही एलएसजी को इस मुश्किल घरेलू मुकाबले में विस्फोटक सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी को और मजबूत करना होगा.
इस मैच में ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम अपनी पहली जीत की तलाश में हैदराबाद के मैदान पर उतरेगी. एसएसजी को अपना पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से हारना पड़ा था. वहीं एसआरएच की बात करें तो एसआरएच ने अभी तक टूर्नामेंट में 2 मुकाबले खेले हैं जिनमें उन्हें एक मैच में जीत तो वहीं एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इसमें बाजी मारती है. लेकिन उससे पहले आईए जानते हैं फैंस इन मैच का लुत्फ कहां उठा सकते हैं.
SRH vs LSG के बीच खेला जाने वाला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा.
SRH vs LSG IPL 2026 में 05 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
SRH vs LSG के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 03:30 बजे शुरू होने वाला है.
SRH vs LSG के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 03:00 बजे होगा.
SRH vs LSG के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
SRH vs LSG के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कारसे, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, ओंकार तरमाले, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, साकिब हुसैन, जैक एडवर्ड्स और पैट कमिंस.
लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिशेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, अवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्टजे, जोश इंग्लिस, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, मुकुल चौधरी.