IPL 2024, Points Table: आईपीएल 2024 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रनों से हरा दिया. मुंबई ने 193 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसका पीछा करते हुए पंजाब 19.1 ओवरों में 183 रनों पर ढेर हो गई. इस सीजन मुंबई ने तीसरी जीत दर्ज की और प्वाइंट टेबल में 9वें नंबर से सीधा 7वें नंबर पर छलांग लगाई है.
इस सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन
इस सीजन मुंबई इंडियंस ने अब तक 7 मैच खेले, जिनमें से 3 जीते और 4 हारे. टीम के पास 6 अंक हैं और -0.133 रन रेट है.
A super spell from Jasprit Bumrah in Mullanpur tonight 👏
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 18, 2024
🔗: https://t.co/2407wC8TBK | #IPL2024 | #PBKSvsMI pic.twitter.com/9nysi6QJK2
इन 2 टीमों को नुकसान
मुंबई इंडियंस की जीत से गुजरात टाइटंस को एक स्थान का नुकसान हुआ है. टीम 7वें नंबर से अब 8वें पर खिसक गई है. पंजाब किंग्स की टीम 8वें नंबर पर थी, जो अब 9वें पर पहुंच गई है.
आईपीएल 2024 की पूरी प्वाइंट टेबल
टीमें | मैच | जीत | हार | प्वाइंट | नेट रन रेट |
राजस्थान रॉयल्स | 7 | 6 | 1 | 12 | 0.677 |
कोलकाता नाइटराइडर्स | 6 | 4 | 2 | 8 | 1.399 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 6 | 4 | 2 | 8 | 0.726 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 6 | 4 | 2 | 8 | 0.502 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | 6 | 3 | 3 | 6 | 0.038 |
दिल्ली कैपिटल्स, | 7 | 3 | 4 | 6 | -0.074 |
मुंबई इंडियंस | 7 | 3 | 4 | 6 | -0.133 |
गुजरात टाइटंस | 7 | 3 | 4 | 6 | -1.303 |
पंजाब किंग्स | 7 | 2 | 5 | 4 | -0.251 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 7 | 1 | 6 | 2 | -1.185 |