menu-icon
India Daily

पहले सूर्यकुमार, अब हरमनप्रीत... नकवी के सामने BCCI का फिर वही स्टैंड, एक साल बाद दोहराया गया एशिया कप विवाद

भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर महिला एशिया कप 2026 जीता, लेकिन खिताब के बाद ट्रॉफी नहीं मिल सकी. पुरस्कार समारोह में मोहसिन नकवी को लेकर दोनों पक्षों में गतिरोध पैदा हो गया.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
पहले सूर्यकुमार, अब हरमनप्रीत... नकवी के सामने BCCI का फिर वही स्टैंड, एक साल बाद दोहराया गया एशिया कप विवाद
Courtesy: X (@ImTanujSingh)

एक बार फिर से भारत की लड़कियों ने साबित कर दिया है कि वह लड़कों से कम नहीं है. एशिया कप का केवल एक ही राजा है और वह है भारत, फिर चाहे वो मेंस टीम हो या विमेंस. एशिया कप में भारत का कोई मुकाबला नहीं है. भारतीय महिला टीम ने दुबई में एक बार फिर से अपनी काबिलीयत साबित करते हुए एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया.  भारत ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से मात दी. 

मैच के बाद, फैंस इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि क्या टीम ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों से एशिया कप ट्रॉफी लेगी या नहीं. उम्मीद के मुताबिक, महिला ब्लू टीम ने न तो ड्रेसिंग रूम से बाहर आकर अपने विनिंग मेडल्स लिए और न ही नकवी से ट्रॉफी. उन्होंने ACC अध्यक्ष से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया.

मोहसिन नकवी पहुंचे तो बढ़ा विवाद

फाइनल मुकाबला खत्म होने से पहले मोहसिन नकवी स्टेडियम पहुंच गए थे. उनकी इच्छा थी कि विजेता भारतीय टीम को ट्रॉफी उनके हाथों से सौंपी जाए. लेकिन BCCI ने इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं जताई. इसके बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ सका. भारतीय पक्ष ने ACC के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी से ट्रॉफी दिलाने का विकल्प रखा, लेकिन इस प्रस्ताव पर भी बात नहीं बनी.

2025 एशिया कप से शुरु हुआ विवाद 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पूरी घटना के तार एशिया कप 2025 से जुड़े हुए हैं. प्रोटोकॉल के अनुसार, 2025 में ट्रॉफी विजेता टीम को नक़वी द्वारा सौंपी जानी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 
दुबई में सूर्यकुमार 

भारत द्वारा पाकिस्तान को हराने के बाद 2025 एशिया कप फाइनल में ऐसा नहीं हुआ. तब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था. उस समय भी नकवी एसीसी प्रमुख थे और भारतीय टीम ने उनके हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार किया था. जिसके बाद ये पूरा विवाद शुरु हुआ. 

ट्रॉफी लेकर फरार हुए थे नकवी

भारत के इनकार के बाद मोहसिन नकवी ने भारत को ट्रॉफी नहीं और वह उसे लेकर पाकिस्तान चले गए. भारत को अभी तक वो ट्रॉफी नहीं मिली है. इतना  ही नहीं भारत ने तब बिना ट्रॉफी के ही काल्पनिक तौर पर अपना विनिंग सेलिब्रेशन किया था. जोकि बाद में खूब वायरल हुआ था. 

कोच अमोल मजूमदार ने साफ किया रुख

भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार से जब इस घटनाक्रम पर सवाल किया गया तो उन्होंने BCCI के रुख का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि टीम के लिए टूर्नामेंट समाप्त हो चुका है और खिलाड़ी एशिया कप जीतने पर गर्व महसूस कर रहे हैं. मजूमदार ने यह भी बताया कि स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर भारत को चैंपियन के रूप में दिखाया गया था.